एक्सप्लोरर

घर में ही रोजाना 5 मिनट कर लें ये एक्सरसाइज...देखते ही देखते पिघल जाएगी पेट की चर्बी

Belly Fat Exercise: माउंटेन क्लाइंबिंग एक्सरसाइज को बेली फैट को कम करने के बहुत ही प्रभावी एक्सरसाइज माना गया है, रोजाना गति के साथ इस एक्सरसाइज करने से हफ्ते भर में रिजल्ट मिल जाएगा

Belly Fat Exercise: बेली फैट एक ऐसी समस्या है जिससे हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति परेशान है. ये फिगर खराब करता है, शर्मिंदगी की वजह बनता है,फोटो खिंचवाते समय बेली फैट अलग से दिखाई देता है. हालांकि कई लोग इसे सांस रोककर कम दिखाने की कोशिश करते हैं ताकि उनका मजाक ना उड़े लेकिन ऐसा कब तक चलेगा, तो वक्त आ गया है बेली फैट को छिपाने की जगह उन्हें घटाने का... ऐसा नहीं है कई सारे लोग इसे घटाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन सही एक्सरसाइज ना मालूम होने के कारण बेली फैट कम नहीं होती. ऐसे में हम आपको बहुत ही ईजी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जो आपको फैट टू फिट बना सकता है. इसे आप घर पर ही कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में

प्लैंक-प्लैंक एक बहुत ही जबरदस्त एक्सरसाइज है. ये न सिर्फ बेली फैट को तेजी से कम करता है, बल्कि आपकी बैक, सोल्जर और कोर पर भी काम करता है. प्लैंक एक्सरसाइज करने की अच्छी बात यह है कि इस एक एक्सरसाइज से ही आपको कई सारे फायदे मिल जाते हैं. इससे पेट के मसल्स मजबूत होती हैं. बैलेंस बेहतर होता है. शरीर में लचीलापन आता है.

कैसे करें प्लैंक एक्सरसाइज

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं.
  • अपनी कोहनियों को कंधे के नीचे रखें और पूरे शरीर को सीधे ऊपर की ओर उठाएं.
  • अपनी कमर को ज्यादा ऊपर ना उठाएं ना ही कूल्हों को ज्यादा नीचे रहने दें
  • पेट को सिकोड़े और इस स्थिति में आप 1 मिनट के लिए रहें.
  • प्लैंक दिन भर में 5 बार करें इससे बेहतर फायदा मिलेगा.

माउंटेन क्लाइंबिंग
माउंटेन क्लाइंबिंग एक्सरसाइज को भी काफी प्रभावी एक्सरसाइज माना जाता है. बेली फैट को कम करने के लिए ये बेहतरीन एक्सरसाइज है. इससे पैरों की भी कसरत होती है. कुल मिलाकर इससे पूरे बॉडी का वर्कआउट हो जाता है.

कैसे करें

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में हो जाएं.
  • अब पूरे शरीर का भार पंजों और हथेलियों पर टिकाएं
  • अब अपनी हथेलियों को कंधे के बराबर चौड़ाई तक रख लें और कोहनियों को बाहर की तरफ थोड़ा कर ले.
  • इसके बाद पेट को टाइट रखते हुए दाएं घुटने को पेट की तरफ ले जाएं.
  • इसके बाद दाएं पैर को वापस शुरुआती पोजीशन में ले जाएं और फिर बाएं घुटने को पेट के पास ले जाएं.
  • इसी तरह एक के बाद एक घुटने पेट के पास लाते रहे और वापस ले जाते रहे.
  • इस प्रक्रिया को तेजी से दोहराएं.
  • अगर आप रोजाना सिर्फ 2 मिनट ही एक्सरसाइज गति के साथ कर लेंगे तो आपको फायदा मिलना मुमकिन है.

ब्रिज पोज

ब्रिज पोज भी कमाल की एक्सरसाइज है. यह बेली फैट को घटाने में काफी कारगर है. इसके लिए बस पीठ के बल लेटें. घुटने मोड़े और हाथों को जमीन पर संतुलन के लिए रखे. लोअर बॉडी को ऊपर उठाएं और 1 मिनट तक होल्ड करें. यह 5 बार रिपीट करें. ये पोज कोर के साथ-साथ थाई और ग्लूट्स को भी टारगेट करता है. इसे करने से तनाव और थकान से भी राहत मिलती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget