एक्सप्लोरर

बिना पैसे खर्च किए घर पर ही पपीते से करें फेशियल...मिलेगा लॉन्ग लास्टिंग निखार

Papaya Facial At Home: पपीता ना सिर्फ हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि हमारे स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है. आइए जानते हैं किस तरह से पपीता फेशियल करके long-lasting ग्लो पाया जा सकता है

Papaya Facial At Home: गर्मियों में अगर स्किन डल हो गई है और आप त्वचा को निखारने के लिए फेशियल का सहारा लेती हैं तो आपको बता दें कि पार्लर में होने वाले फेशियल से आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किए गए केमिकल युक्त प्रोडक्ट आपके स्किन को और भी डल कर सकते हैं. ऐसे में आप पपीते से घर पर ही फेशियल कर सकती हैं. पपीता खाने से सेहत को तो अनेकों लाभ मिलते हैं, इसके साथ ही ये हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है.पपीते का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को अंदर से निखार सकते हैं. पपीते से फेशियल करके आप नेचुरल ग्लो और long-lasting लो पा सकते हैं. आइए जानते हैं पपीता से फेशियल करने का तरीका.

कैसे करें फेशियल

क्लींजिंग
फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है त्वचा को क्लीन करना. त्वचा को क्लीन  करने से तो त्वचा से सारी धूल-मिट्टी, प्रदूषण ऑयल निकल जाता है और स्किन पर आप जो भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं वह अच्छे से काम कर पाता है. क्लींजिंग करने के लिए एक बाउल में चम्मच भर के दही या दूध ले लीजिए और अपने चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें. क्लींजिंग करने के 10 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो ले.

स्क्रबिंग 
अब फेशियल का दूसरा स्टेप स्क्रबिंग होता है. इससे त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है. स्क्रबिंग करने के लिए आप एक बाउल में मैश किया हुआ पपीता ले लीजिए और इसमें पिसा हुआ ओट्स या चावल का आटा डाल लीजिए. आखिर में एक चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. मिश्रण को अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें. अब ठंडे पानी से मुंह को साफ कर ले.

मसाज
फेशियल का तीसरा स्टेप होता है मसाज... इससे चेहरे के सभी सेल्स एक्टिव होते हैं. मसाज करने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मैश किया हुआ पपीता ले लीजिए, अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल एक चम्मच शहद मिलाएं. आखिर में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें. अब आखिर में ठंडे पानी से फेस वॉश कर ले.

फेस पैक 
फेशियल का सबसे आखिरी और सबसे इंपॉर्टेंट स्टेप होता है फेस पैक. इससे त्वचा हील होती है. त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है. पपीते के फेस पैक से आपके स्किन की कई समस्या दूर हो सकती है और आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्थी बनी रहती है. पपीते का फेस पैक बनाने के लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच मैश किए हुए पपीता ले लीजिए. इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लीजिए. आखिर में दही मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. अब त्वचा को ठंडे पानी से धो लें. आप खुद निखार महसूस करेंगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Mishri Effects On Body: मिश्री खाने के ये नुकसान जानते हैं आप? ये लोग तो इससे बचकर ही रहें...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget