एक्सप्लोरर

सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Coronavirus Saftey Tips: भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे मेट्रो और सब्जी मंडी में कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है. सावधानी न बरती तो लापरवाही जानलेवा हो सकती है.

Coronavirus Saftey Tips: आप सब्ज़ी लेने निकले हैं या मेट्रो की भीड़ में ऑफिस के लिए सफर कर रहे हैं. सामने वाला खांस रहा है, हर किसी का मास्क नाक से नीचे है और लोग एक-दूसरे के पास खड़े हुए हैं. क्या आपको पता है कि इस तरह की लापरवाही एक बार फिर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है? कोरोना भले ही अब पहले जैसा भयानक नहीं है, लेकिन ये वायरस अभी गया नहीं है. थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है. 

बता दें, कोरोना वायरस भले ही अब पहले जैसी तीव्रता से नहीं फैल रहा, लेकिन इसका खतरा पूरी तरह टला नहीं है. कई शहरों में अभी भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. भारत में भी कई बार नए वैरिएंट्स ने चिंता बढ़ाई है. ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि अब मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं रही, तो यह एक खतरनाक सोच हो सकती है.

ये भी पढ़े- शरीर के इन हिस्सों में सूजन से समझ जाएं किडनी हो चुकी है खराब, तुरंत कराएं जांच

भीड़भाड़ वाली जगहों पर किन बातों को ध्यान रखना होगा? 

ट्रिपल लेयर मास्क लगाना जरूरी है. हर बार जब भी किसी सार्वजनिक या भीड़ वाली जगह पर जाएं, मास्क जरूर लगाएं. 

हाथ मिलाना, सब्जी छूना इन सबसे वायरस फैल सकता है. हाथ धोने की सुविधा न हो तो सैनिटाइज़र का प्रयोग करें. 

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. मेट्रो में या मार्केट में जा रहे हैं तो लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है. 

मेट्रो या बाजार जाने के लिए सुबह जल्दी या दोपहर के समय निकलना बेहतर होगा. 

जब तक हाथ साफ न हों, आंख, नाक और मुंह को न छुएं. 

पैसों से वायरस फैल सकता है, इसलिए UPI या अन्य डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें. 

बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोना और कपड़े बदलना चाहिए. मोबाइल, पर्स, चाबियां भी साफ करना जरूरी है. 

अगर खांसी, बुखार या गले में खराश है, तो दूसरों की सुरक्षा के लिए घर में ही रहें. 

कोरोना से बचाव की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. सब्ज़ी मंडी या मेट्रो जैसे जगहों पर थोड़ी सी लापरवाही आपको या आपके परिवार को जोखिम में डाल सकती है. इसलिए सतर्कता ही सुरक्षा है. मास्क पहनें, दूरी बनाए रखें और खुद को स्वस्थ रखें. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Early Signs Of Heart Disease: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज
Stair Climbing And Heart Health: सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
सांस फूलना सिर्फ थकान नहीं, हार्ट की सेहत का भी संकेत; सीढ़ियां चढ़ते समय इन बातों पर दें ध्यान
First Aid For Food Choking: रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
रसगुल्ला खाने से हुई मौत, जानें सांस की नली में फंस जाए खाना तो तुरंत क्या करें?
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget