एक्सप्लोरर

Coronavirus: वैक्सीन की दौड़ में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भी शामिल, क्या अन्य वायरस से भी करेगी रक्षा?

ऑक्सफोर्ड के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भी शामिल हो गई है.यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक कोरोना वायरस समेत अन्य वायरस की लड़ाई पर काम कर रहे हैं.

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भी शामिल हो गई है. यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कोविड वैक्सीन पर काम शुरू कर दिया है. उन्हें उम्मीद है कि उनकी वैक्सीन कोविड-19 बीमारी का कारण बनने वाले कोरोना वायरस समेत अन्य कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करेगी. वैक्सीन का मानव परीक्षण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

कोरोना के खिलाफ जंग में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी

शोधकर्ताओं का कहना है कि उनकी वैक्सीन इंजेक्शन मुक्त, बहु उपयोगी और ज्यादा असरदार होगी. वैक्सीन को जेट इंजेक्टर की मदद से हवा के दबाव का इस्तेमाल करते हुए मरीज को दिया जा सकेगा. कैम्ब्रिज की वैक्सीन से खास कर गरीब मुल्कों को ज्यादा फायदा पहुंचने की उम्मीद है. आम तौर पर उन जगहों में दवा का ठंडी जगह पर रखना मुश्किल है और सीरिंज या इंजेक्शन का हासिल करना चुनौतीपूर्ण है.

T सेल इम्युनिटी को मजबूत बनाने पर काम

शोध में बताया गया है कि कोविड-19 से पीड़ित हर किसी में इम्युनिटी रिस्पांस विकसित नहीं होता है और कुछ मरीजों में तो एंटी बॉडीज की कम मात्रा पाई जाती है. इसके मुकाबले एक अलग T सेल इम्युनिटी ज्यादा मजबूत साबित हुई है और यही कैम्ब्रिज के वैज्ञानिक विकसित करना चाहते हैं. इसको करने के लिए वैज्ञानिक वायरस के अलग-अलग प्रकार पर फोकस कर रहे हैं. जिससे वायरस के म्यूटेट होने की सूरत में वैक्सीन उसको पहचान सके. माना जाता है कि इस तरह अलग-अलग कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

इंजेक्शन का इस्तेमाल किए बिना दी जा सकेगी वैक्सीन

वैज्ञानिक डॉक्टर रेबेका किंस्ले ने कहा, "महामारी के खिलाफ वक्त की जरूरत को देखते वैक्सीन के विकास में ज्यादातर शोधकर्ताओं ने स्थापित तरीके का इस्तेमाल किया है. हमें उम्मीद है वर्तमान क्लीनिकल परीक्षण के बेहतरीन नतीजे आएंगे. लेकिन वैक्सीन की भी अपनी सीमाएं होंगी. हो सकता है उनका इस्तेमाल संवेदनशील समूहों पर उपयुक्त न हो. हमें नहीं मालूम कि आखिर वैक्सीन का असर कब तक रहेगा. हमारी पद्धति परिवर्तनकारी है. ये कोरोना वायरस जैसे पेचीदा वायरस के लिए उपयुक्त है." वैज्ञानिकों का कहना है कि जेनेटिक मैटेरियल का इस्तेमाल करते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीजेन पैदा किया जा सकता है. ए़ंटीजेन वायरस का हिस्सा होता है जिसे शरीर हमलावर के तौर पर पहचानता है. इन्युन सिस्टम वायरस के शरीर पर हमला करने की सूरत में उसकी रक्षा करता है.

अमेरिका-ब्राजील में 3 लाख कोरोना मरीजों की मौत, 96 लाख संक्रमित, 24 घंटे में आए 87 हजार मामले

बेल्जियम और नीदरलैंड में कोरोना से ठीक हो चुके मरीज दूसरी बार हुए संक्रमित, वैज्ञानिक हैरान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget