एक्सप्लोरर

Black Tea पीने से हो सकता है 'हार्ट फेल'! सताएंगी दिल और फेफड़े की समस्या, जानिए एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Black Tea Disadvantages: काली चाय स्वास्थ्य के लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकती है, जब आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. ज्यादा ब्लैक टी पीने से आपको कई बीमारियां लग सकती हैं.

Black Tea Health Risk: कई लोग 'ब्लैक टी' को एक हेल्दी टी मानते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि ब्लैक टी कई शारीरिक परेशानियों को दूर करने में मददगार है और सबसे ज्यादा पी जाने वाली चाय है. हालांकि क्या आप यह जानते हैं कि ये चाय आपकी स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव डाल सकती है और हार्ट फेल होने का कारण बन सकती है? कैमेलिया साइनेंसिस पौधे की पत्तियों से बनने वाली इस चाय में ज्यादा कैफीन होता है. ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

काली चाय स्वास्थ्य के लिए तभी फायदेमंद साबित हो सकती है, जब आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. अगर आप दिनभर में ज्यादा काली चाय पीते हैं तो इससे फायदे मिलने के बजाय आपको कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. 

काली चाय के दुष्प्रभाव

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना चार कप तक चाय पीना सुरक्षित माना जा सकता है, लेकिन इससे ज्यादा पीने से आपको कई शारीरिक परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा. क्योंकि ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि ज्यादा कैफीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ब्लैक टी के दुष्प्रभाव हल्के भी हो सकते हैं और गंभीर भी हो सकते हैं. इसे ज्यादा मात्रा में पीने से सिरदर्द, दिल की धड़कन का बढ़ना और दिल की बीमारी सहित कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं.

ब्लैक टी टैनिन से भरी हुई होती है, जो इसे लाल या फिर भूरा रंग और कसैला स्वाद प्रदान करती है. भले ही इसके पौधे की वृद्धि और पोषण के लिए टैनिन अच्छे साबित होते हैं. लेकिन अगर आप इसका अंधाधुंध सेवन करेंगे शरीर में आयरन का अब्सॉर्प्शन प्रभावित हो सकता है यानी आपको जरूरी मात्रा में आयरन नहीं मिलेगा, जिससे एनीमिया की समस्या पैदा हो सकती है और दिल या फेफड़ों से संबंधित परेशानियां भी जन्म ले सकती हैं, जैसे- दिल का तेजी से धड़कना, हार्ट फेल होना आदि.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 10 ग्राम से ज्यादा कैफीन पीना असुरक्षित है. काली चाय के 8 औंस में 42mg से 79mg तक कैफीन होता है. बहुत से लोग कैफीन के उत्तेजक गुणों का लुत्फ उठाते हैं. ऐसे में वे अक्सर इसके प्रभावों पर ध्यान नहीं देते, जिनसे विनाशकारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Gol Gappe Benefits: सेहत के लिए फायदेमंद होता है गोल गप्पा! कई बीमारियों का कर सकता है इलाज, जानें इसको खाने के 5 फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget