एक्सप्लोरर

दिल...दिमाग...सहित कई समस्याओं में फायदा देता है हल्दी और काली मिर्च वाला दूध...क्या आपने ट्राई किया

जब हम दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाते हैं तो ये और भी फायदेमंद बन जाता है .ये आपको सर्दी-जुकाम से बचाता है.ये शरीर की रिकवरी प्रोसेस को तेज करती है और बीमारी में शरीर को कमजोर होने से बचाती है.

Haldi And Black Pepper Milk: हर घर में दूध का सेवन किया जाता है. अधिकतर लोग रात के वक्त दूध पीते हैं. कुछ लोग हल्दी वाला दूध पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाले दूध में काली मिर्च मिलाने से कितना फायदा होता है. दरअसल दूध में कैल्शियम प्रोटीन, विटामिन b2, b12, विटामिन डी, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं. जब हम दूध में हल्दी और काली मिर्च मिलाते हैं तो ये और भी फायदेमंद बन जाता है.काली मिर्च आपको हल्दी वाले दूध के फायदों से वंचित होने से बचा सकती है.ये कॉम्बीनेशन आपको सर्दी-जुकाम से बचाता है. हल्दी में anti-inflammatory गुण होते हैं. ये शरीर की रिकवरी प्रोसेस को तेज करती है और बीमारी में शरीर को कमजोर होने से बचाती है. कई स्टडी की मानें तो ये आपको कैंसर के मुख्य कारणों से बचाने का काम करता है.

हल्दी और काली मिर्च वाले दूध पीने के फायदे

वजन करे कंट्रोल- अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो आप दूध में हल्दी और काली मिर्च डालकर पिएं. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा. हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन आपके वजन को कम करने में मददगार होते हैं. तो वहीं काली मिर्च से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. आपको बता दें कि काली मिर्च करक्यूमिन का प्रभाव काफी हद तक बढ़ा देता है.

डाइजेशन सुधारे- डाइजेशन में भी मदद मिलता है. करक्यूमिन में डाइजेस्टिव गुण पाए जाते हैं और पेपरिन पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम की एक्टिविटी को बढ़ाता है,जिससे शरीर को भोजन को जल्दी और आसानी से संसाधित करने में मदद मिलती है.

डायबिटीज में फायदेमंद- डायबिटीज के मरीजों को भी हल्दी और काली मिर्च वाला दूध पीना चाहिए. इससे उन्हें काफी फायदा मिल सकता है. ये शुगर नियंत्रित करके डायबिटीज के साथ होने वाले जोखिम कारक को भी कम करने में मदद करता है.

हार्ट के लिए लाभदायक- हल्दी वाला दूध ब्लड को साफ करने का काम करता है और जब इसमें काली मिर्च का इस्तेमाल होता है तो यह दोगुना फायदा पहुंचाता है. इससे बीपी की समस्या दूर होती है और हार्ट हेल्थ बेहतर होता है.

दिमाग के लिए फायदेमंद-काली मिर्च और हल्दी वाला दूध पीने से दिमाग को भी काफी फायदा पहुंचता है. इससे मस्तिष्क का दबाव कम होता है और आपको स्ट्रेस से राहत मिलती है.

इम्यूनिटी मजबूत करे- दूध में हल्दी और काली मिर्च डालकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. यह आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाता है.बीमारियों का खतरा कम करता है.

कैसे बनाएं हल्दी और काली मिर्च वाला दूध

हल्दी और काली मिर्च वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध ले लीजिए और इसे गैस पर चढ़ाएं. इसके बाद एक चुटकी भर हल्दी और करीब एक काली मिर्च को कूटकर दूध में मिलाइए. दूध को करीब 5 से 10 मिनट तक उबालें. जब उबाल आ जाए तो इसे हल्का गुनगुना करके सोने से पहले पी लें

 

ये भी पढ़ें: Tomato Face Masks: पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है 'टमाटर फेस मास्क', जानिए कैसे बनाएं?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget