एक्सप्लोरर

Supplements For Hypertension: क्या Vitamin B से कंट्रोल कर सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर? नई स्टडी से पता लगी चौंकाने वाली बात

Vitamin B12 for Heart: हाई बीपी ने आजकल लोगों को परेशान करके रखा है. कई बार दवाओं से भी इसपर कंट्रोल नहीं होता है, ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कैसे विटामिन बी इसके लिए फायदेमंद है.

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन आज दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स में से एक है. यह बीमारी न सिर्फ करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है बल्कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की भी सबसे बड़ी वजह है. ज्यादातर लोग दवाइयों और हेल्दी लाइफस्टाइल से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनका ब्लड प्रेशर कई दवाइयों के बाद भी कंट्रोल में नहीं आता. इसे मेडिकल भाषा में ड्रग-रेज़िस्टेंट हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है.

नया रिसर्च क्या कहता है?

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेन (University of Maine) के वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में पाया कि कुछ खास B विटामिन्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. इनमें शामिल हैं - 

  • विटामिन B6
  • विटामिन B12
  • फोलिक एसिड
  • राइबोफ्लेविन (B2)

रिसर्च के मुताबिक, अगर ड्रग-रेज़िस्टेंट हाइपरटेंशन वाले मरीज इन विटामिन्स को सही मात्रा में लें, तो उनका ब्लड प्रेशर 6 से 13 mmHg तक कम हो सकता है.

कितने लोग प्रभावित हैं?

एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में लगभग 12.8 प्रतिशत लोग ड्रग-रेज़िस्टेंट हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य ब्लड प्रेशर 140/90 mmHg से कम होना चाहिए. नए गाइडलाइन के मुताबिक, इसे 130/80 mmHg से नीचे रखना और भी बेहतर है. लेकिन ड्रग-रेज़िस्टेंट मरीजों के लिए यह और मुश्किल साबित होता है.

कैसे असर दिखाते हैं B विटामिन?

  • हमारे शरीर में होमोसिस्टीन (Homocysteine) नाम का एक पदार्थ बनता है.
  • अगर शरीर में B विटामिन की कमी हो जाए, तो इसका लेवल बढ़ जाता है.
  • ज्यादा होमोसिस्टीन खून की नसों को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें सिकोड़ देता है.

इस वजह से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है.

रिसर्च से यह साबित हुआ है कि सही मात्रा में B विटामिन लेने से होमोसिस्टीन का लेवल कम हो सकता है, जिससे नसें रिलैक्स होती हैं और ब्लड प्रेशर नीचे आता है.

क्या है पेंच?

डॉक्टरों के बीच अभी भी इस बात पर बहस है कि होमोसिस्टीन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए. कुछ डॉक्टर 11.4 μmol/L तक को ठीक मानते हैं, जबकि कुछ कहते हैं कि यह 10 μmol/L या उससे भी कम होना चाहिए. यही वजह है कि हर मरीज के लिए B विटामिन का असर अलग-अलग हो सकता है.

क्या हर कोई ले सकता है B विटामिन?

B विटामिन्स शरीर और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर कोई अपनी मर्जी से सप्लीमेंट लेना शुरू कर दे.

  • किसी भी तरह का सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
  • हर व्यक्ति की बॉडी अलग तरह से रिएक्ट करती है.
  • दवाइयों, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के साथ मिलकर B विटामिन्स ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं.

यह रिसर्च एक नई उम्मीद जगाती है. जिन मरीजों का ब्लड प्रेशर दवाइयों से भी कंट्रोल नहीं हो रहा, उनके लिए B विटामिन्स एक सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल विकल्प हो सकते हैं. आने वाले समय में यह तरीका हाई ब्लड प्रेशर ट्रीटमेंट का अहम हिस्सा बन सकता है. फिलहाल इतना कहना सही होगा कि हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीज अगर डॉक्टर की देखरेख में B विटामिन्स का इस्तेमाल करें, तो यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Vitamin D Benefits in Chemotherapy: आज से ही लेना शुरू कर दें थोड़ा-थोड़ा Vitamin D, ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में मिलेगी मदद

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget