एक्सप्लोरर

जब अर्थराइटिस होता है तो शरीर में दिखते हैं ये बदलाव, कभी भी न करें नजरअंदाज! वरना बढ़ जाएगी बीमारी

डॉक्टरों का कहना है कि गठिया के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने से इसके इलाज में काफी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि आर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण कौन-कौन से हैं...

Arthritis Early Symptoms: आर्थराइटिस यानी गठिया एक बहुत ही सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम है. इसका संबंध जोड़ो में सूजन और तेज दर्द से है. जिस व्यक्ति को अर्थराइटिस होता है, उसके जोड़ों में तेज दर्द की समस्या उभरती है. अर्थराइटिस शरीर के किसी भी जोड़ को प्रभावित कर सकता है. अर्थराइटिस की बीमारी वैसे तो बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है. हालांकि आजकल के गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और मोटापे की वजह से ये बीमारी युवाओं में भी देखी जाने लगी है. आंकड़ों के मुताबिक, 5 करोड़ 40 लाख से ज्यादा वयस्कों में आर्थराइटिस का पता चला है. जबकि 3 लाख बच्चे रूमेटाइड से पीड़ित हैं, जो आर्थराइटिस का ही एक प्रकार है.

डॉक्टरों का कहना है कि गठिया के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने से इसके इलाज में काफी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कि आर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण कौन-कौन से हैं...

1. जोड़ो का अकड़ जाना: जोड़ो का अकड़ना आर्थराइटिस का सबसे आम लक्षण हो सकता है. जोड़ों में अकड़न और असहनीय दर्द होने पर डॉक्टर से जांच जरूर कराएं. डॉक्टरों का कहना है कि जोड़ो में अकड़न की समस्या लंबे समय तक बैठे रहने की वजह से भी होती है. हालांकि अगर जकड़न पुरानी हो जाए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है.

2. पैर के अंगूठे में तेज दर्द: जब पैर के अंगूठे में आपको बहुत ज्यादा दर्द महसूस होने लगे तो इसे हल्के में न लें. क्योंकि ये भी गठिया का एक शुरुआती लक्षण है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर पैर का अंगूठा छूने पर बहुत गर्म महसूस हो तो ये भी गठिया का संकेत हो सकता है. 

3. नींद न आना: जब शरीर में गठिया का रोग पैदा होने लगता है तो नींद में कठिनाई भी महसूस होने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, नींद की कमी की वजह से आर्थराइटिस का दर्द और ज्यादा होता है, क्योंकि नींद न आने के कारण सूजन बढ़ जाती है. आर्थराइटिस फाउंडेशन का कहना है कि इस स्थिति वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन के कारण सोने में परेशानी होती है.

4. थकान: रुमेटीइड गठिया से पीड़ित लोगों के जोड़ों में सूजन पैदा होने लगती है, जो कमजोरी, नींद में कमी, थकान का कारण बनती है. ज्यादा थकान की यह भावना इस बीमारी के सबसे शुरुआती लक्षणों में से एक है. डॉक्टरों का कहना है कि थकान से पीड़ित लोग अक्सर कहते हैं कि ये बिल्कुल फ्लू होने जैसा है, जैसे- 

1. शरीर और हाथ-पैरों में भारीपन महसूस होना. चलने में कठिनाई होना.

2. बहुत ज्यादा थकावट.

3. एनर्जी में कमी महसूस होना.

4. दिन के किसी भी वक्त थकान शुरू होना.

5. सोरायसिस: सोरायसिस एक स्किन प्रॉब्लम है, जो खुजली, चकत्ते और सूखी पपडि़यों का कारण बनती है. जिन लोगों को सोरायसिस होता है, वे सोरियाटिक गठिया से भी पीड़ित होते हैं, जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन, अकड़न और तेज दर्द होता है. सोरायसिस की तरह ही सोरियाटिक गठिया भी एक लंबे समय तक चलने वाली समस्या है, जो उम्र बढ़ने के साथ बदतर होती चली जाती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Banana Coffee: सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रही 'बनाना कॉफी', क्या आपने ट्राई की? जानें इस स्पेशल कॉफी को बनाने की रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget