एक्सप्लोरर

होली में भीगने के बाद थकान और जुकाम को हल्के में लेना पड़ सकता है महंगा, हो सकता है फ्लू का खतरा

Flu Symptoms: अगर होली खेलने के बाद आपको थकान के साथ साथ जुकाम और खांसी ने जकड़ लिया है तो इसे नजरंदाज मत कीजिए. बदलते मौसम में तेजी से फैल रहा फ्लू इसकी वजह हो सकता है.

Flu Influenza Symptoms: रंगों से भरी होली बीत चुकी है और इस पर आपने खूब रंग खेला होगा और खूब पानी में भीगे होंगे.  लेकिन खेलने में तो मजा आता है लेकिन ज्यादा पानी में भीगने की वजह से इसके बाद बुखार, जुकाम, खांसी की चपेट में लोग अक्सर आ जाते हैं. अगर इस बार आप भी होली के पानी में भीगने के बाद जुकाम, खांसी या बुखार की चपेट में आ गए हैं तो इसे हल्के में लेना आपकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. आपको बता दें कि इस वक्त पूरे देश में H3N2 वायरस का फ्लू फैल रहा है और ये किसी को भी हो सकता है. हर साल बदलते मौसम में दस्तक देने वाला ये इन्फ्लूएंजा वायरस पानी में भीगने के साथ  साथ भीड़ भाड़ वाली जगह पर ज्यादा देर तक रहने पर हो रहा है. ऐसे में अगर आपने जमकर होली खेली है तो हो सकता है कि आप इसकी चपेट में आ जाएं. इसलिए अगर होली खेलने के बाद आपके शरीर में थकान, बुखार, शरीर में दर्द, जुकाम खांसी के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत इसका इलाज करवाने की जरूरत है, ये इन्फ्लूएंजा हो सकता है. चलिए जानते हैं कि तेजी से फैल रहे फ्लू के लक्षण क्या हैं ताकि आप वक्त रहते इन्हें पहचान कर इनका इलाज करवा सकें.

क्या हैं फ्लू के लक्षण -Flu symptoms

  • हल्का या तेज बुखार
  • बहुत ज्यादा खांसी
  • जुकाम, नाक बहना
  • शरीर में दर्द
  • छाती में जकड़न
  • कंधे, मांसपेशियों और पैरों में दर्द
  • सिर में लगातार दर्द
  • गले में हल्की जलन
  • खांसी के चलते सांस लेने में तकलीफ होना
  • फेफड़ों में कफ बनना

फ्लू का ट्रीटमेंट और घरेलू उपचार  

  • अगर ये सारे लक्षण आपको शरीर में दिख रहे हैं तो इसे फ्लू की तरह ट्रीट करना होगा. इसके लिए डॉक्टर से दवा लें. इस फ्लू के लिए आपको एंटी बायोटिक दी जाएंगी क्योंकि इस तरह के इन्फ्लूएंजा के मामलों में बैक्टीरिया फैफड़ों पर हमला कर रहा है. इसलिए आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए.
  • इसके अलावा आप तब तक घरेलू उपचार से शरीर को कुछ राहत दे सकते हैं. जैसे गर्म पानी पीते रहें, नमक के पानी के गरारे करते रहें जिससे कफ लूज हो सके. 
  • अगर कफ ज्यादा है तो आप स्टीम ले सकते हैं, इससे फेफड़ों को आराम मिलेगा और श्वसन नली खुली रहेगी.
  •  इसके अलावा अदरक और तुलसी की चाय आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करेगी.
यह भी पढ़ें 

Health Tips: पार्टनर को बेझिझक, कसकर दीजिए जादू की झप्पी, प्यार तो बढ़ाएगी ही सेहत भी होगी दुरूस्त

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget