एक्सप्लोरर

Health Tips: अगर चाहते हैं मजबूत इम्यून सिस्टम, तो लाने होंगे जीवन शैली में ये बदलाव

ये बात साबित है कि मजबूत इम्यूनिटी आपको संक्रमण से बचाती है. इसके लिए आपको जीवन शैली में साधारण बदलाव लाने जरूरी हैं.

वर्तमान में दुनिया की लड़ाई कोविड-19 जैसे अदृश्य दुश्मन से हो रही है. महामारी से लड़ने का सबसे बेहतरीन तरीका पर्याप्त सावधानी, पौष्टिक खाना, कसरत, इम्युनिटी विकसित करना और सरकारी नियमों का पालन करना है. ये आसान इसलिए हैं क्योंकि खराब जीवन शैली लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है. खराब जीवन शैली के कुछ कारणों में डिहाइड्रेशन, कुपोषण, सूजन, थकान जैसी बीमारी होती है.

जीवन शैली में बदलाव से मजबूत होंगा इम्यून

आम तौर पर कुपोषण के पीछे पर्याप्त खाने की कमी को कारण माना जाता है. लेकिन ये उस वक्त होता है जब आप जीवित फूड के मुकाबले 'मृत फूड' या रिफाइंड फूड का सेवन करते हैं. इसके अलावा वर्तमान परिस्थिति में चिंता और तनाव बढ़ने से शरीर के प्रतिरोधक क्षमता के प्रभावित होने का खतरा है. चिंता और तनाव के लक्षणों को कम करने का आसान तरीका इम्युन सिस्टम का मजबूत होना है. इम्युन को मजबूत करना बहुत ज्यादा पेचीदा मामला या ज्ञान नहीं है. आपको सिर्फ अपनी जीवन शैली में मामूली और प्रभावी तब्दीली लाने की जरूरत है.

अच्छी इम्युनिटी की बुनियाद क्या है?

अच्छी इम्युनिटी के बुनियादी तत्व आठ घंटे सोना, 8-10 ग्लास रोजाना पानी पीना, संतुलित आहार और रोजाना कसरत हैं. इन बुनियादी तत्वों में किसी एक की कमी से शरीर और दिमाग पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा पौष्टिक सप्लीमेंट और फूड फोर्टिफिकेशन इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होता है. फूड फोर्टिफिकेशन का मतलब खाद्य पदार्थों में एक या अधिक सूक्ष्म पोषक तत्त्वों की जानबूझकर की जाने वाली वृद्धि है. सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का शिकार पूरी दुनिया में दो बिलियन से ज्यादा लोग हैं. विटामिन ए, आयोडीन और आयरन की कमी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि रोजाना कसरत न सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि इसका असर दिमाग, त्वचा पर भी बहुत ज्यादा पड़ता है. हालांकि हफ्ते में सातों दिन कसरत करने की जरूरत नहीं है बल्कि पांच दिन का कसरत पर्याप्त है. मांसपेशियों में ऐंठन से छुटकारा पाने के लिए समय लगता है.

इसके अलावा समय-समय पर हेल्थ चेकअप और टेस्ट कराते रहना चाहिए. शरीर के अंदर होनेवाले बदलाव की सही समझ समय रहते पैदा की जा सकती है. साथ ही इम्युन चेकअप इम्युन सिस्टम के रिकॉर्ड रखने में मददगार साबित होता है. इम्युन सिस्टम के मजबूत होने से संक्रमण का खतरा कम होता है. इस तरह आप कई तरह की आनेवाली मुसीबतों को को रोक सकते हैं. एक बात याद रखी जानी चाहिए कि जितनी ज्यादा इम्युनिटी कमजोर होगी, आपके संक्रमित होने का खतरा उतना ही ज्यादा रहेगा.

Coronavirus: वैक्सीन की दौड़ में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भी शामिल, क्या अन्य वायरस से भी करेगी रक्षा?

होम क्वॉरंटीन: घर में बच्चा मौजूद होने की सूरत में बरतें कौन से एहतियाती उपाय? जानें- विशेषज्ञों की राय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
Nana Patekar Death: 56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget