एक्सप्लोरर

Health Tips: हार्वर्ड एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट से खुलासा- अनार के रेगुलर सेवन से कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा कम

Health Tips: हार्वर्ड मेडिकल एक्सपर्ट्स ने एक रिसर्च में यह पता लगाया है कि सही फलों के रेगुलर सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है. इसमें सबसे पहले नाम आता है अनार का.

Pomegranate Health Benefits: कई डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि हेल्दी फूड के सेवन से न सिर्फ आप हेल्दी लाइफ जी सकते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी खुद का बचाव कर सकते हैं. लंबी उम्र के लिए आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए. यह शरीर से तमाम तरह के रोगों को दूर करने में मदद करता है. हार्वर्ड मेडिकल एक्सपर्ट्स (Harvard Medical Experts) ने एक रिसर्च में यह पता लगाया है कि सही फलों के रेगुलर सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है. इसमें सबसे पहले नाम आता है अनार का. अनार में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं अनार से होने वाले कुछ फायदों के बारे में-

कैंसर के करता है बचाव
हार्वर्ड में हुई रिसर्च से पता चला है कि अनार में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे हमें कैंसर जैसे रोगों से भी सुरक्षा मिलती है. इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) पाया जाता है जो टॉक्सिन्स से शरीर के सेल्स को बचाता है. इससे यह कैंसर सेल्स को शरीर में ग्रो नहीं करने देता है. रिसर्च से यह भी पता चला है कि हमें उन फूड्स का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते है.  

दिल को रखता है स्वस्थ
अनार शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर (Cholesterol) को कंट्रोल में रखकर हमें ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिल की बीमारियों (Heart Diseases) को भी दूर रखने में मदद करता है. अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक कप अनार के जूस का सेवन डेली करने से आपका दिल स्वस्थ रहता है.

डाईजेशन को रखता है ठीक
अनार में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इससे यह शरीर के डाइजेशन (Digestive System) के ठीक रखने में मदद करता है. डॉक्टरों के मुताबिक, अनार के जूस के बजाय इसे बीज सहित सेवन करना चाहिए. यह पर्याप्त मात्रा में फाइबर शरीर को देने में मदद करता है. आधा कप अनार के दानों में 72 कैलोरी, 3.5 ग्राम फाइबर और 12 ग्राम शुगर होता है.  

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं
हार्वर्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अनार का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान बहुत फायदेमंद है. यह बच्चे के दिमाग के विकास को तेज करने में मदद करता है. गर्भावस्था के दौरान अपने डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन जरूर करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Horoscope Today 16 October 2021: कर्क और कन्या राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें 'आज का राशिफल'

Rakul Preet Singh का फिटनेस सीक्रेट है योग और परफेक्ट डाइट, आप भी फॉलो करके पा सकती हैं मनचाहा फिगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget