एक्सप्लोरर

Split Ends : अब दोमुंहे बालों का होगा अंत, बस करना होगा ये काम, स्प्लिट एंड्स का होगा काम तमाम

अल्ट्रा वॉयलेट किरणें, हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. इनकी वजह से बालों का टूटना, झड़ना और दोमुंहे जैसी समस्याएं होने लगती है.

Split Ends : क्या आप भी दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, क्या इसकी वजह से बालों की खूबसूरती बिगड़ रही है. अगर हां तो इसका तुरंत उपाय खोजना चाहिए, नहीं तो बालों की रंगत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. दरअसल, अल्ट्रा वॉयलेट किरणें, हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. इनकी वजह से बालों का टूटना, झड़ना और दोमुंहे जैसी समस्याएं होने लगती है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं.
 
हेयर ट्रिमिंग
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना है तो हर तीन से चार महीने में बालों को हल्की सी ट्रिमिंग करवाएं. इससे दोमुंहे बाल कम तो होते ही हैं, उनका टूटना-झड़ना भी कम होता है. यह काफी अच्छा उपाय माना जाता है.
 
बनाना पैक
दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में केला मददगार हो सकता है. केले से बना हेयर पैक इस समस्या को दूर कर सकता है. इसके लिए पका केला लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें और उसमें दही, नींबू रस और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस पैक से पूरे बालों को कवर करें. करीब एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें.
 
नारियल तेल
नारियल का तेल भी दोमुंहे बालों से छुटकारा दिला सकता है. ये काफी पुराना और असरदार तरीका है, नारियल का तेल बालों पर लगाने से बाल रिपेयर होते हैं और उन्हें मजबूती मिलती हैं. नारियल के तेल को हल्का गर्म कर 15 मिनट तक बालों में मसाज करें. करीब दो घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें.
 
पपीते का हेयर पैक
पपीता बालों को नौरिश करने का काम करता है. यह बालों की खोई चमक को भी वापस ला सकता है. इसे बनाने के लिए पपीते को अच्छी तरह से मैश करें और उसमें दही मिला लें. इस मास्क को करीब 30 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर बालों को शैंपू से अच्छी तरह धोएं.
 
अंडे का पैक
अंडा बालों को अच्छी तरह कंडीशनिंग करता है. अंडे में ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों की लंबाई के हिसाब से  मास्क बनाएं और कम से कम 30 मिनट तक लगाए रखें. इसके बाद अच्छी तरह हेयर वॉश कर लें.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget