एक्सप्लोरर

Exercise: ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए जिम और स्पा बंद, घर पर इन 3 एक्सरसाइज से करें अपना वर्कआउट

Exercise At Home: क्या आप फिटनेस को लेकर अलर्ट हैं और जिम बंद होने से परेशान हैं तो घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. आपको रोजाना सिर्फ ये 3 एक्सरसाइज करनी हैं. इससे वजन कंट्रोल और मसल्स मजबूत होंगी.

Home Workout Exercise: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा देश में तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली और मुंबई में रोजाना केस बढ़ रहे हैं. जिसे देखते हुए जिम और स्पा दिल्ली में बंद कर दिए गए हैं. हालात फिर से लॉकडाउन वाले बनते नज़र आ रहे हैं. ऐसे में आपको घर पर रहते हुए ही वर्क आउट के लिएए समय निकालना पड़ेगा. कोविड के बढ़ते केस को देखते हुए लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं. तो आप घर में रहकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज पर अपना फोकस करें. लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज करने से आप पूरी तरह से फिट नहीं हो सकते. आपको अपनी बॉडी शेप को मेंटेन करने के लिए फुल बॉडी वर्कआउट करने की जरूरत होगी. अब आपके मन में सवाल ये उठ रहा होगा कि फुल बॉडी वर्कआउट आप घर पर कैसे कर सकते हैं. तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर मात्र 3 एक्सरसाइज से फुल बॉडी वर्कआउट कर सकते हैं.

1- जंप स्क्वाट- फुल बॉडी वर्कआउट के लिए आप रोजाना जंप स्क्वाट करें. इससे आपकी जांघ, पैर और पूरी बॉडी की मसल्स टाइट होंगी. इसे नियमित रुप से करने से आपको असर दिखने लगेगा. जंप स्क्वाट्स पूरी बॉडी पर असर डालते हैं.

तरीका- जंप स्क्वाट करने के लिए आप जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई में थोड़ा चौड़ा करके रखें. अब आप कुर्सी पर बैठने की पोजिशन में आ जाएं, इस पॉजिशन में रुकें और फिर जब उठने लगे तो अपने पैरों पर जोर लगाते हुए उछलने की कोशिश करें. इसे करते वक्त आप अपनी पूरी बॉडी को खोल लें. अपनी बाजुओं को नीचे की ओर झुलाएं. 

2- लेटरल लंग्स- सबसे पहले आप घर पर वर्कआउट करने के लिए लेटरल लंग्स एक्सरसाइज कर सकते हैं ये आपकी लोअर बॉडी पर काम करती है, इस एक्सरसाइज को करने से आपकी पीठ, जांघ और पैरों को मजबूती मिलती है. रोजाना लेटरल लंग्स करने से आपके बॉडी को बैलेंसिंग करने में भी मदद मिलती है. इस एक्सरसाइज को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. आप इसे घर पर काफी आसानी से कर सकते हैं.

तरीका- लेटरल लंग्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं. अब दाहिने पैर को तिरछे पीठ और निचले दाहिने घुटने के पीछे ले जाने की कोशिश करें और झुकें. कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद आप सीधे होकर दूसरे पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं. 

3- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक- वैसे तो प्लैंक पूरी बॉडी को टोन्ड करने के लिए बहुत सही एक्सरसाइज है. ये आपकी पूरी बॉडी को फिट रखने और मसल्स को मजबूत बनाने का काम करती है. आप अपनी किसी भी एक्सरसाइज के बाद रोजाना 5 मिनट तक फोरआर्म प्लैंक जरूर करें. इससे आपकी बॉडी पर काफी असर पड़ेगा. हाथों के दर्द और तनाव भी दूर भगाने में कारगर है डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक.

तरीका- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक करने के लिए आप एक मैट के ऊपर पुश-अप्स वाली स्थिति में लेट जाएं. ध्यान रखें कि आप अपनी कोहनियों के सहारे इस स्थिति में रहेंगे. अब आप अपनी कूल्हे को ऊपर की ओर उठाते हुए अपने सिर को बिलकुल अपने पेट के नीचे ले आएं, जब आप उल्टे वी-शेप में आ जाएं तो कुछ सेकेंड रुके रहें और फिर वापस अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं. शुरुआत में आप इस प्लैंक को धीरे-धीरे करें फिर बाद में तेजी लाने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: Zinc Food Source: ओमिक्रोन से बचने के लिए बूस्ट कर लें अपनी इम्यूनिटी, खाएं ज़िंक से भरपूर ये खाद्य पदार्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fresh Mangoes: आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Wooden Door Swelling: लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget