एक्सप्लोरर

दाल मखनी और काली उड़द खाने से पहले करें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी

क्या आपको भी दाल मखनी बेहद पसंद है? जानिए यह किस तरह से हो सकती है आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह.

अधिकतर लोगों को उड़द दाल पसंद होती है और भला हो भी क्यों न दाल मखनी आखिर उड़द दाल से ही तो बनती है और दाल मखनी तो सभी लोगों की पसंदीदा चीज है. उड़द दाल में कई से पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं और सबसे ज्यादा तो इस दाल में प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है जो सभी लोगों के सेहत के लिए अच्छी होती है. ऐसे में सब यह सोचकर कि शरीर को पोषक तत्त्व मिल रहे हैं बिना डरे उड़द दाल का सेवन करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि उड़द दाल कई लोगों के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकती है. दरअसल उड़द दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से, वह यूरिक एसिड की परेशानी को जन्म देती है और गाठिया की परेशानी को बढ़ाती है. ऐसे में यह जानना बहुत ज्यादा जरुरी है कि उड़द दाल का सेवन कितना करना चाहिए और किन लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. चलिए जानिए कि उड़द का कितना सेवन करें और किन लोगों को उड़द दाल का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए.

उड़द दाल का सेवन कितना करना चाहिए
उड़द दाल का सेवन ज्यादा मात्रा में और ज्यादा लम्बे समय तक लगातार नहीं करना चाहिए. ऐसे में कहा जाता है कि उड़द दाल का सेवन सप्ताह में बस एक से दो बार ही करना चाहिए. 

किन लोगों को उड़द दाल का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए

1- जिन्हें पहले से ही गाठिया की परेशानी है- दरअसल उड़द दाल में कई से ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो गाठिया की परेशानी को बढ़ाते हैं. ऐसे में उन लोगों को उड़द दाल का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए जिन्हें पहले से ही गाठिया की परेशानी है, क्योंकि उड़द दाल उनके लिए एक खतरे का रूप ले सकती है. तो ध्यान रहे कि आप उड़द दाल खाने से पहले सब जान लें.

2- जिन्हें हमेशा अपच की समस्या करती है- उड़द दाल एक ऐसी दाल है जो जल्दी पचती नहीं है. ऐसे में जब व्यक्ति उड़द दाल का सेवन करते हैं तो यह पचने में काफी समय लगाती है और कई बार तो कब्ज, पेट में गैस, ब्लोटिंग, आदि जैसी परेशानियां का कारण बनती है. ऐसे में उन लोगों को उड़द दाल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए जिन्हें पहले से ही अपच की परेशानी होती रहती है.

3- यूरिक एसिड से ग्रसित लोग- दरअसल उड़द दाल में कई से ऐसे तत्त्व होते हैं जो किडनी में कैल्सीफिक्शन स्टोन को उत्तेजित करते हैं जिससे कई बार किडनी और गुर्दे की परेशानी होनी शुरू हो जाती है. ऐसे में यदि आपके ब्लड में यूरिक एसिड पहले से ही बढ़ा हुआ है तो ध्यान रहें की उड़द दाल का सेवन बिलकुल न करें.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.)

ये भी पढ़ें: AC में ज्यादा सोने की है आदत? हो सकते हैं ये नुकसान, जानें कितना है हानिकारक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget