एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गणेश चतुर्थी पर पूजन के लिए बनाएं बेसन के लड्डू, खुद को खाने से नहीं रोक पाएंगे

Besan Laddu: मार्केट की मिलावटी मिठाईयों से बचना है तो घर में बनाएं देसी घी के स्वादिष्ट बेसन के लड्डू. बहुत आसान है रेसिपी.

Besan Ke Laddu Ki Recipe: भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाई है लड्डू. तभी तो उनकी आरती में भी गाया जाता है लड्डुअन का भोग लगे संत करे सेवा. गणेश चतुर्थी का त्योहार लड्डू के बिना अधूरा माना जाता है. इस दिन गणेश को लड्डू और मोदक से भोग लगाया जाता है. आप चाहें तो घर में आसानी से बेसन के स्वादिष्ट लड्डू बना सकते हैं. बेसन के लड्डू बनाना बेहद आसान होता है. सिर्फ देसी घी, बेसन और बूरा से बेसन के लड्डू तैयार हो जाते हैं. मार्केट में मिलने वाले लड्डुओं में कई बार मिलावट पाई जाती है. इनमें घी की बजाय रिफाइंड ऑयल मिक्स कर दिया जाता है, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हम तो यही कहेंगे कि एक बार इस रेसिपी से घर में बेसन के लड्डू बनाकर जरूर खाएं. आपको ऐसा स्वाद मिलेगा कि बार-बार आप ये रेसिपी ट्राई करेंगे. 

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
आपको इसके लिए 500 ग्राम बेसन और 500 ग्राम बूरा लेना है. इसमें करीब 400 ग्राम घी पडेगा. थोड़ा कुरकुरापन लाने के लिए आप 4 चम्मच सूजी का इस्तेमाल करें. आप बेसन के लड्डू में डालने के लिए 10-12 काजू और 10-12 बादाम काट कर रख लें. 

बेसन के लड्डू की रेसिपी
1- ध्यान रखें बेसन के लड्डू बनाने के लिए भारी तली वाली कड़ाही का इस्तेमाल करें. 
2- इसमें आप बेसन डालें और पूरा घी डाल दें. 
3- अब हाई फ्लेम पर बेसन को भूनना शुरू करें. 
4- थोड़ी देर बाद आप गैस को मीडियम कर लें और बेसन को लगातार चलाते हुए भूनते रहें. 
5- शुरुआत में बेसन को चलाने में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन हल्का भुन जाने के बाद ये घी की वजह से पतला पेस्ट जैसा हो जाता है. 
6- बेसन का कलर ब्राउन होने तक आपको इसे अच्छी तरह से भूनना है. इसे भूनने में करीब 25 मिनट का समय लग सकता है.
7- बेसन भुन जाए तो गैस बंद कर दें और कड़ाही के ठंडा होने तक इसे चलाते रहें, नहीं तो बेसन नीचे से जल जाएगा.
8- किसी पैन में 2 चम्मच घी डालकर सूजी को भून लें और इसे बेसन में मिक्स कर दें.
9- जब बेसन ठंडा हो जाए तो इसमें बूरा मिला दें और काजू बादाम काटकर मिक्स कर दें. 
10- सारी चीजों को हाथ से मसलते हुए अच्छी तरह मिक्स कर लें और अपनी पसंद के साइज के लड्डू तैयार कर लें.
11- आप इन लड्डू को किसी स्टील के बर्तन में रख दें और करीब 10-15 दिन तक खाएं. 
12- गणेश चतुर्थी पर भगवान को भोग लगाने के लिए इससे अच्छी मिठाई कोई और नहीं हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Curd At Home: घर में ऐसे जमाएं एकदम मार्केट जैसा दही, ये ट्रिक आएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget