एक्सप्लोरर

Curd At Home: घर में ऐसे जमाएं एकदम मार्केट जैसा दही, ये ट्रिक आएगा काम

Curd Tips: मार्केट में दही देखकर कई लोग इसे घर पर जमाने की कोशिश करते हैं लेकिन दही नहीं जम पाता. इसका मतलब आप कहीं छोटी सी गलती कर रहे हैं. ये ट्रिक्स आपके काम को आसान बना देगी..

How To Make Curd: क्या आपको भी दही पसंद है. क्या आप खाने के साथ इसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद घर पर मार्केट जैसा दही (Curd) नहीं जमा पा रहे. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसा आसान तरीका, जिसे आजमाकर आप घर पर ही बाजार जैसी चिकनी परत और थक्केदार दही (How to Make Curd) जमा सकते हैं. यह काफी स्वादिष्ट भी होगा.
 
बता दें कि दही सेहत को काफी फायदा पहुंचाती है लेकिन घर पर सही तरीके से न बन पाने के कारण बाजार से खरीदकर लाना पड़ती है. हर दिन ऐसा करना पॉकेट पर भी भारी पड़ता है. इसलिए इन ट्रिक्स के साथ घर पर ही आप अच्छी दही जमा सकते हैं...
 
घर पर दही जमाने के लिए इन चीजों की आवश्यकता
घर पर दही जमाने के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है. पहला-फुल क्रीम दूध और दूसरा कम से कम दो चम्मच दही का जामन. बिना इसके आप अच्छी दही नहीं जमा सकते. जामन से दही को जमने में आसानी होती है. परत पतली होती है और दही गाढ़ा जमता है.
 
दही जमाने की ट्रिक्स
  • सबसे पहले आपको तय करना है कि आपको दही जमानी कितनी है. इस हिसाब से आप एक बर्तन में दूध लें और इसे अच्छी तरह खौला लें. मान लीजिए आपको एक लीटर दही जमानी है तो आपको एक लीटर दूध लेनी पड़ेगी. 
  • अब एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच दही का जामन डालकर अच्छी तरह फेट लें.
  • इसके बाद फेटा हुआ जामन दूध में मिला दें
  • अब इसे ऐसी जगह ढककर रखें, जहां हिलने-डुलने न पाए.
  • दही जमने में 4 से 5 घंटे का वक्त लगता है. इसलिए सोने से पहले इसे जमाना चाहिए. इससे जब आप सुबह उठेंगे तो आपको मार्केट जैसी जमी दही मिलेगी.
  • दही को जमाने से पहले  इस बात का ध्यान रखें कि दूध ज्यादा गरम न रहे. हल्का गर्म दूध में ही दही जमाएं.
  • दही जमाने के लिए एकदम ठंडे दूध का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. अगर फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल नहीं करते तो इससे भी बचें, क्योंकि इससे दही जम नहीं पाती.
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget