एक्सप्लोरर

Skin Care: गर्मियों में लगाएं बेरीज से बने फेसपैक, खिल उठेगी त्वचा

गर्मी में धूप और सनबर्न से त्वचा को बचाने के लिए बेरीज से बने फेसपैक जरूर लगाएं. इससे आपकी स्किन जवां और खूबसूरत दिखेगी.

गर्मियों में तेज धूप में त्वचा झुलस जाती है. ऐसे में आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए. त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए. डाइट में ऐसे फल और सब्जियां शामिल करें जो पोषक तत्वों और पानी से भरपूर हों. गर्मियों में आप स्ट्रॉबेरी भी खा सकते हैं. बैरीज खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बैरीज से बने फेसपैक आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करते हैं. गर्मियों में आपको अपने ब्यूटी रुटीन में बैरीज से बने फेसमास्क जरूर शामिल करने चाहिए. इससे झुर्रियों की समस्या दूर हो जाती है और त्वचा मुलायम बनाती है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनसे त्वचा लंबे समय तक चमकदार और जवां बनी रहती है. आप ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी, रसबेरी, मलबेरी और चेरी से कई तरह के फेसपैक बना सकते हैं. 

1- स्ट्रॉबेरी- गर्मी में सूरज की किरणों से त्वचा को बचाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी से बना फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं. स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिंजेंट जैसे गुण पाए जाते हैं. जो तो त्वचा को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं. 

  • कैसे बनाएं फेसपैक- एक बाउल में 3-4 स्ट्रॉबेरी लें. अब इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें. इसमें नींबू डालें और इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें. 15 मिनट बाद फेस को पानी से धो लें.

2- ब्लूबेरी- ब्लूबेरी से बना ये फेसपैक लगाने से आपकी त्वचा एकदम ग्लो करने लगेगी. इससे त्वचा को विटामिन ए और विटामिन सी मिलता है. इस पैक को लगाने के बाद त्वचा एकदम मुलायम हो जाती है.

  • कैसे बनाएं फेकपैक- 4-5 ब्लूबेरी को हाथ से किसी बाउल में मैश कर लें. अब इसमें दही और शहद मिला लें. इस पैक को अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट रहने दें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें. 

3- रसबेरी- अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां हैं तो आप रास्पबेरी से बना फेसपैक लहा सकते हैं. ये पैक अपनी स्किन को धूप और यूवी किरणों से बचाने में मदद करेगा.

  • कैसे बनाएं फेकपैक- इस फेकपैक को बनाने के लिए रास्पबेरी और दही को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आपको इसे करीब 20 मिनट तक रखना है और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें.    

4- चेरी- चेरी से बना फेसपैक लगाने से आपकी बढ़ती उम्र थम जाएगी. इसे लगाने से त्वचा एकदम जवांऔर खिली-खिली दिखने लगेगी. 

  • कैसे बनाएं फेसपैक- आपको थोड़ी चेरी और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाना है. अब इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें. तय समय के बाद फेस को ठंडे पानी से वॉश कर लें.

5- शहतूत- विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर शहतूत भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे आपकी स्किन एकदम मुलायम हो जाएगी. ड्राई स्किन वालों को ये फेसपैक जरूर लगाना चाहिए.

  • कैसे बनाएं फेसपैक- आप थोड़े शहतूत लें और पीस लें. अब इसमें दूध डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर पानी से धो लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: इस तरह पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, जानिए पानी पीने का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget