एक्सप्लोरर

Milk Benefits: दूध की मलाई को फेंकने की कभी न करें गलती, आप इससे बना सकते हैं ये 6 टेस्टी चीजें

जिस मलाई को आप दूध पीते वक्त अक्सर बाहर निकालकर फेंक देते हैं, उस मलाई में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. मलाई सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होती है.

Malai Benefits: आपने कई बार अपनी मां को दूध की मोटी ऊपरी परत यानी मलाई को जमा करते हुए देखा होगा. दूध की पौष्टिकता से तो सभी वाकिफ होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में पाई जानी वाली मलाई कितनी फायदेमंद होती है? जिस मलाई को आप दूध पीते वक्त अक्सर बाहर निकालकर फेंक देते हैं, उस मलाई में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. मलाई सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होती है. आइए जानते हैं कि आप मलाई का इस्तेमाल किन-किन टेस्टी चीज़ों को बनाने में कर सकते हैं. 

स्प्रेड के रूप में इस्तेमाल

सैंडविच बनाना चाहते हैं लेकिन बटर या कोई दूसरा स्प्रेड मौजूद नहीं है? तो चिंता न करें, क्योंकि आप मलाई का स्प्रेड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस मलाई की कुछ परतें लेनी हैं और चम्मच या कांटे के इस्तेमाल से इसको अच्छी तरह फेंट लेना है. इसके बाद ब्रेड की स्लाइस पर मलाई फैला देनी है. ब्रेड पर खीरा, टमाटर या अपनी मन पंसदीदा सब्जी को रखना है. फिर सैंडविच को मलाई वाली दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढंक दें और नाश्ते में खा लें.

डेसर्ट बनाएं

मलाई एक ऐसी चीज हैं, जिसमें सिर्फ चीनी पाउडर मिला देने से ही आपको एक स्वादिष्ट मिठाई मिल जाएगी. इसे आप रोटी के साथ भी आराम से खा सकते हैं. मलाई के इस्तेमाल से मलाई लड्डू, मलाई बर्फी, ब्रेड मलाई रोल्स और ऐसे ही बाकी टेस्टी डेसर्ट बनाए जा सकते हैं. 

पालक की कड़वाहट दूर करें 

पालक में थोड़ी बहुत नेचुरल कड़वाहट होती है, जिसे दूर करने के लिए आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. पालक पनीर की प्यूरी बनाते वक्त इसमें 3 से 4 स्पून मलाई डाल दीजिए. ऐसा करने से पालक की ग्रेवी गाढ़ी बनेगी और इसमें मीठा टेस्ट भी आएगा. आपको बस सीधे मलाई को उबले हुए पालक में मिला देना है. फिर इसे ब्लेंड करके प्यूरी बनाना है. 

बटर और घी बनाएं

मलाई को रोजाना एक कटोरी में इकट्ठा करते रहें. एक बार जब कटोरी पूरी भर जाए तो इसका इस्तेमाल बटर बनाने के लिए करें. एक बार बटर तैयार हो जाने के बाद आप इसका इस्तेमाल देसी घी को मथने के लिए कर सकते हैं.

सौंदर्य के लिए

मलाई सिर्फ खाने के लिए नहीं, सौंदर्य के लिए भी बड़ी काम की चीज है. टैनिंग को दूर करने के लिए आपको बस मलाई को फेंट कर अपने फेस, हाथों और पैरों पर लगाना है और 10 मिनट तक लगाए रखना है. टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आप हल्के हाथों से स्क्रब भी कर सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए मलाई को गुलाब जल और बेसन के साथ मिलाया जा सकता है. ये कॉम्बिनेशन स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: खराब मेंटल हेल्थ का सामना कर रहे किशोर, बार-बार आ रहा सुसाइड का ख्याल, कोरोना ने बिगाड़े हालात- स्टडी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget