एक्सप्लोरर

फल खाते वक्त कभी न करें ये गलतियां, सेहत को होगा गंभीर नुकसान

हमारे शरीर में बाकी किसी भी भोजन की तुलना में फल तेजी से डाइजेस्ट होते हैं. फलों को अगर किसी और भोजन के साथ मिलाकर खाया जाता है तो ये शरीर में टॉक्सिन्स के पैदा होने का कारण बन सकते हैं.

Fruits Mistakes: बीमारी से मुक्त सेहतमंद जिंदगी और हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को फलों का सेवन करने की आदत डालनी चाहिए. फल प्रकृति की सबसे खूबसूरत देन है. ये कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं. अगर आप रोज इनका सेवन करेंगे तो फायदे जरूर महसूस कर पाएंगे. हर किसी को फलों को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए. फलों में विटामिन और खनिज होते हैं, जिनकी शरीर को भरपूर मात्रा में जरूरत होती है. हालांकि कई लोग फलों का सेवन गलत तरीके से करते हैं, जो फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसानदायक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि फलों के सेवन के दौरान आपको कौन-कौन सी गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए.

फलों को किसी और चीज के साथ न खाएं

हमारे शरीर में बाकी किसी भी भोजन की तुलना में फल तेजी से डाइजेस्ट होते हैं. फलों को अगर किसी और भोजन के साथ मिलाकर खाया जाता है तो ये शरीर में टॉक्सिन्स के पैदा होने का कारण बन सकते हैं. दो खाद्य पदार्थों के साथ मिलने की वजह से डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो सकती है. इसके कारण शरीर को फलों से मिलने वाले पोषक तत्वों की मात्रा भी कम हो जाती है. इसलिए फलों का हमेशा अलग से सेवन करना बेहतर होता है.

रात के समय फल

सोने से 2-3 घंटे पहले कुछ भी खाने से बचना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि इससे पाचन से जुड़ी परेशानियां पैदा होने की आशंका नहीं रहती और डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर रहता है. रात में फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है. सोने से ठीक पहले फलों के सेवन से नींद में खलल पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि फल बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर रिलीज करते हैं, जो आराम करने के दौरान शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है. रात में पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने की हमारी क्षमता काफी कम हो जाती है. इसके अलावा रात में फल खाने से एसिडिटी के लक्षण पैदा हो सकते हैं. फलों का सेवन शाम के नाश्ते के रूप में किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद नहीं.

तुरंत पानी पीना

सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी अक्सर फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीते दिखाई पड़ते हैं. फल खाने के बाद पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम का पीएच लेवल असंतुलित हो सकता है, खासकर तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, संतरा या स्ट्रॉबेरी जैसे ज्यादा पानी की मात्रा वाले फलों का सेवन करने से. ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सारे पानी वाले फल आपके पेट की एसिडिटी को कम करके पीएच संतुलन को बदल सकते हैं. एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि ऐसा करने से डायरिया या हैजा जैसी गंभीर बीमारियां की संभावनाएं भी तेज हो सकती हैं.

फलों का छिलका न खाना

जब विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की बात आती है तो छिलका अक्सर सबसे अच्छा विकल्प होता है. उदाहरण के लिए सेब के छिलके फाइबर, विटामिन C और A से भरपूर होते हैं. एक शोध के मुताबिक, फलों के छिलके को खाने से मोटापा और कैंसर का खतरा कम हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: भारत के खूबसूरत 'हाउसबोट' डेस्टिनेशन, जहां आपको मिलेगा यात्रा का अनोखा और यादगार अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget