एक्सप्लोरर

संडे स्पेशल डिनर में बनाएं लहसुनी भिंडी मसाला, लोग स्वाद चखते ही कह उठेंगे वाह

Bhindi Lahsuni Masala Recipe: संडे डिनर में कुछ स्पेशल बनाने का सोच रही हैं तो आज आपको हम लहसुनी भिंडी मसाला की रेसिपी बता रहे हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.

Bhindi Lahsuni Masala Recipe: संडे का दिन है तो डिनर में कुछ खास और अच्छा तो बनना ही चाहिए. ऐसे में आज हम आपको वेज में एक बेहतरीन रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसका नाम है लहसुनी भिंडी मसाला...वैसे तो आपने भिंडी की कई डिशेज खाईं होगी, लेकिन इस रेसिपी की बात ही कुछ अलग है. एक बार आप इसे घर में बना लेंगे तो लोग बार-बार इसे खाने की ख्वाहिश करेंगे. ये बहुत ही आसान सी रेसिपी है और इससे सेहत को भी खूब फायदे हैं. आइए जानते हैं भिंडी लहसुनी मसाला कैसे बनातें हैं. कौन-कौन सी सामग्री इसमें डलती है.

सामग्री

  • भिंडी आधा किलो
  • लहसुन की कलियां सात से आठ
  • प्याज बारीक कटा हुआ एक
  • हरी मिर्ची दो से तीन
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 1 टी स्पून
  • टमाटर बारीक कटा हुआ एक
  • हल्दी आधा टीस्पून
  • धनिया पाउडर 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
  • जीरा 1 टीस्पून
  • नींबू का रस एक चम्मच
  • अमचूर आधा टी स्पून
  • तेल जरूरत के मुताबिक
  • नमक स्वाद अनुसार

लहसुनी भिंडी बनाने की विधि

  • लहसुन भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धो लीजिए और भिंडी को चाकू की मदद से बीच से चीर लीजिए. प्याज और लहसुन भी बारीक काट लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं.
  • जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा हुआ लहसुन डालें और कुछ देर तक भूनें.
  • जब मसाले से खुशबू आने लगे तो उसमें भिंडी डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें और पकाएं.
  • भिंडी को 2 से 3 मिनट तक पकने के बाद जब थोड़ी नरम हो जाए तो उसमें हल्दी, आमचूर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • जब भिंडी अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो गैस बंद करके कड़ाही को ढक दें.
  • अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें.
  • जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हरी मिर्च, बारीक कटी हुई प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें.
  • इसके बाद मसाले में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर चलाइए.
  • जब मसाले भून जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो इसमें बारीक कटे हुए टमाटर पकाएं.
  • जब टमाटर सॉफ्ट हो जाए तो इसमें नमक डालकर चला लें.
  • अब कड़ाही में सभी सूखे मसाले डालकर तब तक भूनें जबतक ग्रेवी गाढ़ी ना हो जाए.
  • इसमें थोड़ा पानी डालकर पकाएं, जब ग्रेवी गाढ़ी होकर उबलनी शुरू हो जाए तो फ्राइड भिंडी को इसमें डालें.
  • भिंडी को अच्छे से मिलाकर कड़ाही को ढ़ककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  • इसके बाद गैस बंद कर दें, अब सब्जी में आमचूर पाउडर और नींबू का रस मिला दें.
  • तैयार हो गई आपकी लहसुनी भिंडी मसाला की सब्जी खुद भी खाएं मेहमानों को भी खिलाएं.

ये भी पढ़ें: Peppermint Tea: वेट लॉस में मददगार साबित हो सकती है 'पुदीने की चाय', इसको पीने के हैं कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget