एक्सप्लोरर

Healthy Eating: ये 4 सब्जियां पकाने के बाद हो जाती हैं और ज्यादा न्यूट्रिशस, जानें खाने का सही तरीका

Nutritious Vegetables: कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो कुकिंग के बाद और ज्यादा न्यूट्रिशस हो जाती हैं. इन्हें भूल से भी कच्चा या अधपका न खाएं. जानिए खाने का सही तरीका-

Cooked Vegetables Benefits: ऐसा कहा जाता है कि कच्ची सब्जियों को डाइट में शामिल करना आपको न्यूट्रिशन देता है और खाना जितना कम प्रोसेस्ड हो, उतना फायदेमंद होगा. हालांकि कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें पकाकर खाने से आपको ज्यादा पोषण मिलता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुकिंग के बाद ये सब्जियां और ज्यादा न्यूट्रिशस हो जाती हैं. इन्हें अगर आप कच्चा या अधपका खाते हैं तो आपको पूरा पोषण नहीं मिलेगा. 

पालक

पोषक तत्वों से भरपूर पालक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन अगर आप पालक को ठीक तरह से पका कर खाते हैं, तभी आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा. अगर इसे ठीक तरह से पकाया नहीं जाता तो इसके ज्यादातर न्यूट्रिएंट्स पूरी तरह एबजॉर्व नहीं हो पाते.

पालक में ऑक्जेलिक एसिड होता है जो आयरन और कैल्शियम के अवशोषण को ब्लॉक कर देता है. लेकिन जब इसे पकाया जाता है, तब ये रुके हुए कैल्शियम को रिलीज करता है जिसे शरीर आसानी से एबजॉर्व कर पाता है. वहीं उबले हुए पालक का सेवन कई तरह के कैंसर के खतरे को भी कम करता है.

ग्रीन एस्परैगस

सब्जियों के महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स सेल वॉल्स के भीतर होते हैं. खाना पकाने की प्रक्रिया में ये सेल वॉल्स टूटते हैं, जिससे ग्रीन एस्परैगस में मौजूद विटामिन सी, ए, बी9 और ई का अवशोषण अच्छी तरह से हो पाता है. 

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च कैरोटेनॉयड्स का बहुत अच्छा सोर्स है. ये एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है. जब शिमला मिर्च को तेज आंच पर गर्म किया जाता है, ये सेल वॉल्स को तोड़ देता है जिससे इस एंटीऑक्सीडेंट के अवशोषण में मदद मिलती है. शिमला मिर्च को उबालने या ​स्टीम करने से बेहतर होगा कि इसे रोस्ट करके खाएं. उबालने से इसमें मौजूद विटामिन पानी में घुल जाएगा.

बीन्स

ग्रीन बीन्स को जब पकाया जाता है तब इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा उच्च होती है. इसे बेक करके या फ्राई करके खा सकते हैं. बीन्स को पका कर खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें:

Papaya Dangerous Combination: पपीते के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जहर के समान होता है असर

Beetroot Idli Recipe: चुकंदर से बनाएं लाजवाब स्वाद वाली इडली, ट्राई करें ये रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget