एक्सप्लोरर

Food recipe: इन चीजों का इस्तेमाल कर आप भी घर पर बना सकते हैं खट्टा मीठा अमचूर

Food recipe: अमचूर का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में किया जाता है, इसका उपयोग खट्टापन बढ़ाने के लिए करते हैं. यही नहीं अमचूर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

अमचूर को आम का सूखा पाउडर भी कहा जाता है. इसे अधिकतर भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है अधिकतर लोग इसका उपयोग खट्टापन बढ़ाने के लिए करते हैं. इसका इस्तेमाल खास कर इमली की चटनी में किया जाता है, यह चटनी को खट्टा बनाने में काफी मदद करता है.

अमचूर का इस्तेमाल

कुछ लोग अमचूर का इस्तेमाल दाल, करी, सलाद, अचार आदि चीजों में करते हैं. यही नहीं जो लोग नॉन वेजिटेरियन होते हैं, वह मछली, मांस आदि चीजों में इसका इस्तेमाल करते हैं. आप अमचूर का इस्तेमाल पकोड़े और भजिया बनाने में भी कर सकते हैं. बता दें कि अमचूर स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

अमचूर बनाने का तरीका

अमचूर बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्ची केरी को धोकर उसे पौछ कर उसके छोटे-छोटे टुकड़ों को काट लेना है, फिर एक कढ़ाई में जीरा, सौंफ और काली मिर्च डालकर इसे भून ले. जब मसाले से सुगंध आने लगे, तो गैस बंद कर इस मसाले को थाली में निकाल कर ठंडा कर ले.  ठंडा होने के बाद में सारे मसाले को पीसकर इसका पाउडर बना ले.

अब आपको कटी हुए केरी को सूखे कपड़े पर रखकर धूप में 3 से 4 दिन तक सुखाएं, जब यह अच्छी तरीके से कड़क पड़ जाए, तो आप सूखे हुए टुकड़ों को पीसकर इसका बारीक पाउडर बना ले, फिर एक बाउल में अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च, हींग, पुदीने की पत्तियां और धनिया पत्ती आदि चीज मिला लें. आप अगर इसे मीठा करना चाहते हैं, तो अपनी पसंद के अनुसार इसमें चीनी डाल दे. अब आपका अमचूर पाउडर तैयार हो गया है.

सेहत के लिए फायदेमंद है अमचूर

अमचूर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देता है. जो पाचन में सुधार करने में मदद करता है. यही नहीं जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, वे अमचूर का इस्तेमाल कर सकते हैं, रोजाना अमचूर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है.

अमचूर का इस्तेमाल कर लोग अपने ह्रदय को भी मजबूत कर सकते हैं. यह दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है. ध्यान रहे अमचूर का ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द जैसी सी परेशानी हो सकती है. अगर आपको पेट दर्द जैसी दिक्कत होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  Chia Seeds: चिया सीड्स से बनी ये स्वादिष्ट डिशेज की रेसिपी कर देगी आपको हैरान, बनाने का तरीका भी है आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duck Egg And Chicken Egg: कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
Dal Cooking Tips: अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका
अगर देर से गलती है दाल तो इस तरीके से पकाएं, मिनटों में तैयार करने का आसान तरीका

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget