एक्सप्लोरर

होली पर बच्चों के लिए बनाएं कुछ हेल्दी स्नैक्स, 45 मिनट से भी कम समय में तैयार करें पाइनएप्पल कुकीज़

Holi Recipes: जिन लोगों को अनानास फ्रूट पसंद है, उनके लिए तो और भी अच्छा है. इन कुकीज़ को बनाना एकदम आसान है. होली पर मेहमानों को परोसने के लिए भी कुकीज़ बेस्ट रहेगी. यहां जानें बनाने का आसान तरीका.

Pineapple Cookies: होली का त्योहार बस आने ही वाला है. ऐसे में सभी इस फेस्टिवल की तैयारियों में लगे हुए हैं. घर पर मीठे पकवान बन रहे हैं, जैसे- लड्डू, गुजिया, पकौडी लेकिन बच्चों के लिए कुछ हल्का और हेल्दी भी बनाना सोच रही हैं तो पाइनएप्पल कुकीज़ एकदम बेस्ट रहेगी. इन कुकीज़ को बनाना इतना आसान है कि इन्हें घर पर ही कुछ सामग्री जैसे आटा, मक्खन, चीनी, अनानास के टुकड़े और अनानास के सार के साथ बेक किया जा सकता है. 45 मिनट से भी कम समय में तैयार, इन कुरकुरे कुकीज़ को वे लोग भी बेक कर सकते हैं जिन्हें खाना पकाने या बेक करने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. पाइनएप्पल कुकीज को किटी पार्टियों, जन्मदिनों पर भी परोसा जा सकता है या पिकनिक और रोड ट्रिप के लिए भी पैक किया जा सकता है. 

होली पर बच्चों के लिए बनाएं कुछ हेल्दी स्नैक्स

ये कुकीज़ बच्चों को एक गिलास दूध के साथ दी जा सकती हैं और यहां तक ​​कि खुद भी चाय या कॉफी के साथ भी इसका आनंद लिया जा सकता है. जिन लोगों को अनानास फ्रूट पसंद हैं उनके लिए तो और भी अच्छा है. इन कुकीज़ को बनाना एकदम आसान है. होली पर कई लोगों को मीठा पसंद नहीं आता हैं तो उनके लिए भी कुकीज़ परोसी जा सकती हैं. इस आर्टिकल में बताएंगे इस कुकीज़ को बनाने का आसान तरीका तो देर किस बात की है, इस रेसिपी को आजमाएं.

पाइनएप्पल कुकीज की सामग्री

550 ग्राम मैदा
425 ग्राम मक्खन
1 छोटा चम्मच पाइनएप्पल एसेंस
230 ग्राम चीनी
100 ग्राम अनानास के छोटे छोटे दाने

पाइनएप्पल कुकीज कैसे बनाएं

कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मक्खन और चीनी डालें. उन्हें एक साथ तब तक मिलाएं जब तक कि बनावट में हल्का और फूला हुआ न हो जाए. मैदा को मक्खन-चीनी के मिश्रण में छान लें. अब मैदा को धीरे-धीरे क्रीम वाले मक्खन में गूंथ लें. कटे हुए पाइनेप्पल के टुकड़े और पाइनएप्पल एसेंस डालें. कुकी आटा बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं. आटे से छोटे-छोटे हिस्से निकाल लें, कुकीज का आकार दें और पार्चमेंट पेपर बिछाए हुए बेकिंग ट्रे पर रखें. 15-20 मिनट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गरम ओवन में कुकीज़ बेक करें. कुकीज बेक हो जाने के बाद इन्हें ओवन से निकाल लें और ठंडा होने दें. पाइनएप्पल कुकीज़ अब परोसने के लिए तैयार हैं. होली के त्योहार पर इन कुकीज़ को खुद भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Butter Chicken Pizza: हाउस पार्टी हो या वीकेंड... घर पर इस तरह बनाएं बटर चिकन पिज्जा, यहां देखें बनाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
Tandoori Roti in a Pressure Cooker: बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
Kashmiri Dum Aloo Recipe: बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
बिना प्याज-टमाटर के बनाएं कश्मीरी पंडित स्टाइल दम आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Golgappa Water Recipe: क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका
क्या घर पर बाजार जैसा गोलगप्पे का पानी नहीं बनता? नोट करें ठेले वाले का ये सीक्रेट तरीका

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget