एक्सप्लोरर

घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी लहसुनी पालक की लज़ीज सब्जी...उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे लोग

Lehsuni Palak Recipe: पालक गुणों का खजाना है.लेकिन अगर आप पालक की एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो आप एक बार लहसुनी पालक की रेसिपी ट्राई करें. इसके लाजवाब टेस्ट के आगे आप नतमस्तक हो जाएंगे

Lehsuni Palak Recipe: पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो गुणों का खजाना है. इसे खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम रहता है. इससे स्वास्थ्य को कई लाभ हैं. पालक में विटामिन के, मैग्निशियम, कैलशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है. इस वजह से लोग ज्यादा से ज्यादा पालक का सेवन करते हैं. हालांकि कई बार एक ही तरह के डिश खा कर लोग बोर हो जाते हैं. तो क्यों ना पालक की नई किस्म की डिश बनाई जाए... इस डिश का नाम है लहसुनी पालक. इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है. आप इसे लंच या डिनर में बना कर खा सकते हैं. इसका टेस्ट तो इतना लाजवाब होता है कि अपने मेहमानों को भी परोस सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी

लहसुनी पालक बनाने के लिए सामग्री

  • पालक 200 ग्राम
  • मेथी 30 ग्राम
  • एक छोटा चम्मच हींग
  • चार चम्मच तेल
  • एक से दो बारीक कटी हुई प्याज
  • दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • तीन चम्मच बेसन
  • दो चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चम्मच जीरा पाउडर
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक बारीक कटा हुआ टमाटर
  • आधा कप दही
  • गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक

लहसुनी पालक बनाने की विधि

  • लहसुनी पालक बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें,
  • अब पालक और मेथी को धोकर पानी में उबालने के लिए रख दें.
  • अच्छी तरह से उबलने के बाद पालक और मेथी को बर्फ के पानी में डालकर ठंडा कर लें.
  • अब इसे छानकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें,
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए चढ़ाएं.
  • जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हींग डालें, फिर प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  • प्याज ब्राउन होने के बाद कड़ाही में बेसन मिक्स कर दें.
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर मिलाएं.
  • 1 से 2 मिनट तक भूनने के बाद पैन में टमाटर डाले और हल्का सॉफ्ट होने के बाद इसमें पालक की प्यूरी ऐड कर दें.
  • अब इसमें गरम मसाला दही और नमक मिक्स करें,कुछ देर तक पकने के लिए इसे छोड़ दें,
  • अब तड़का तैयार करने के लिए दूसरे पैन में तेल गर्म करें.
  • इसमें जीरा, बारी कटे हुए लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर भूनें.
  • फिर इस मिक्सचर को पालक की सब्जी में डालकर चला दें.
  • तैयार हैं आपकी लहसुन पालक की सब्जी, इसे रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Depression Symptoms: कहीं आपका बच्चा डिप्रेशन में तो नहीं है? ये बातें नोटिस कर लें पता चल जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाय या भैंस... बच्चे को पहली बार किस जानवर का दूध देना रहता है फायदेमंद?
गाय या भैंस... बच्चे को पहली बार किस जानवर का दूध देना रहता है फायदेमंद?
Duck Egg And Chicken Egg: कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
कहीं आप भी मुर्गी समझकर बत्तख का अंडा तो नहीं खा रहे? इन आसान तरीकों से तुरंत करें सही पहचान
Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यान
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे
आलू तलने से पहले शेफ रणवीर बरार की ये आसान ट्रिक जरूर आजमाएं, नहीं लगेंगे तेल के छींटे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget