एक्सप्लोरर

इस वीकेंड नाश्ते में बनाएं अंडे की ये लाजवाब रेसिपी...खाते ही फैन हो जाएंगे आपके बच्चे

अंडा तो नाश्ते में हर कोई खाता है, लेकिन अगर आप नाश्ते में अंडे की कुछ डिफरेंट रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो आप अंडे से बने अप्पे बनाइए.. यकीनन आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा.

Egg Appe Recipe:अंडा एक सुपरफूड है, कुछ घरों में ब्रेकफास्ट में अंडा होना तो लाजमी ही है, वहीं कुछ लोगों को अंडा इतना पसंद होता है कि वो सुबह-शाम अंडे खाते हैं. वैसे तो अंडे को कई तरह से बनाया जा सकता है जैसे कभी आमलेट या फिर बॉयल करके या फिर अंडे की भुर्जी.. इसका इस्तेमाल मल्टीपल रेसिपीज बनाने में किया जाता है. इसका इस्तेमाल केक, कुकीज़ बनाने में भी किया जाता है लेकिन आज हम आपको अंडे से एक साउथ इंडियन डिश बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जी हां आज हम आपको अंडे से तैयार अप्पे की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपको प्रोटीन भी देगा और खाने में मजा भी आएगा. बच्चे, बूढ़े, जवान हर कोई इसे खाना पसंद करेगा. इस रेसिपी को मास्टर शेफ पंकज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री

  • एक कप :इडली बैटर
  • दो: अंडे
  • एक टमाटर :कटा हुआ
  • एक प्याज :कटी हुई
  • 1/4 :रवा
  • हरी प्याज बारीक कटी हुई
  • नमक :स्वाद अनुसार
  • एक छोटा चम्मच: बेकिंग सोडा
  • एक छोटा चम्मच :सरसों के बीज
  • एक छोटा चम्मच :चिल्ली फ्लेक्स
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

बनाने की विधि

  • अंडे के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में इडली का बैटर तैयार कर ले. बैटर को अच्छी तरह से मिला ले.
  • अब इस बैटर में दो अंडे डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
  • इसमें कटे हुए टमाटर कटी हुई प्याज, हरी प्याज, स्वाद अनुसार नमक, बेकिंग सोडा, डालकर अच्छी तरह से मिक्स होने के लिए रख दें.
  • ध्यान रहे कि बैटर में गांठ बिल्कुल भी ना पड़े वरना अप्पे सही नहीं बनेंगे.
  • अब गैस पर अप्पे का स्टैंड गरम करने के लिए रख देंगे, जब स्टैंड गरम हो जाए तो इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें ताकि इसमें तड़का लगाया जा सके.
  • तेल गर्म होने पर इसमें सरसों के बीज और चिली फ्लेक्स डाल दें,जब ये चटकने लगे तो एक-एक चम्मच बैटर डालकर स्टैंड को ढक दें.
  • जब 5 मिनट तक एक साइड पक जाए तो अप्पे को दूसरी साइड से पकाएं और जब यह दोनों तरफ से सुनहरे हो जाए तो गैस बंद कर दें
  • बस हो गए आपके अपने तैयार, इसे आप नारियल की चटनी के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Soaked Cashews: दूध में काजू भिगोकर खाने के हैं कई फायदे, जानें कितना खाना सेहत के लिए अच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget