एक्सप्लोरर

ब्रेकफास्ट में बनाएं दलिया उपमा, स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य भी रहेगा दुरुस्त

Cooking Tips : दलिया उपमा ब्रेकफास्ट के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आप वेटलॉस जर्नी पर हैं तो इसे अपने ब्रेकफास्ट में जरूर बनाएं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

Upma Dalia Recipe: दूध वाली दलिया, नमकीन दलिया आपने कई बार खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी दलिया उपमा खाई है? अगर नहीं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें. यह दलिया काफी स्वादिष्ट और हेल्दी हो सकता है. इसे घर पर बहुत ही आसान तरीकों से तैयार कर सकते हैं. पेट कम करने से लेकर पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में यह दलिया उपमा असरदार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी क्या है?

दलिया उपमा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • दलिया – 1 बाउल
  • घी – 1 टीस्पून
  • तेल – 1 टीस्पून
  • हींग – 1/4 टीस्पून
  • राई के दाने – 1/4 टीस्पून
  • जीरा – 1/4 टीस्पून
  • प्याज़ – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – स्वादानुसार
  • आलू – 1 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ
  • मटर – स्वादानुसार
  • टमाटर – 1 बारीक कटी हुई
  • नमक – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1/4  टीस्पून
  • धनिया पत्ती – 1 चम्मच कटी हुई
  • नींबू का रस – स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले एक पैन को धीमी आंच पर चढ़ाएं. इसके बाद इसमें घी डालें.
  • घी गर्म होने के बाद इसमें दलिया रोस्ट कर लें. जब दलिया का रंग बदल जाए तो इसे अलग से निकाल लें.
  • अब एक कड़ाही चढ़ाएं इसमें तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग और राई के दाने डालें. इसके बाद इसमें जीरा भी डाल लें.
  • जब राई और जीरा कड़कने लगे तो इसमें  बारीक कटा हुआ प्याज डाल लें.
  • इसके बाद इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च और लहसुन भी डालकर इसे भुनें.
  • जब प्याज का रंग हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें आलू के छोटे-छोटे पीस काटकर डाल लें.
  • अब इसमें बाकी की सब्जियां डालकर इसे भुनें.
  • सभी चीजों को भुनने के बाद इसे करीब 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  • जब सब्जी हल्का सा पक जाए तो इसमें टमाटर काटकर डाल लें.
  • अब इसमें नमक और हल्दी पाउडर डालें.
  • हल्का सा भुनने के बाद इसमें लाल मिर्च और गरम मसाला डालें.
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें, जब सभी सब्जियां नरम हो जाए तो इसमें भुना हुआ दलिया डालकर इसे मिक्स करें और इसमें  3 बाउल पानी डाल दें.  इसके बाद इसे ढककर लो फ्लेम पर पकाएं.
  • जब दलिया और सब्जियां अच्छी तरह पक जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ धनिया और नींबू का रस डाल लें, लीजिए आपका दलिया उपमा तैयार है. 

यह भी पढ़ें:

चावल बनाते समय जरा-सी मात्रा में डाल दें ये स्पाइस, दोगुना हो जाएगा स्वाद

अगस्त-सितंबर की सीजनल बीमारियां, इनसे बचने के लिए करें ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget