एक्सप्लोरर

'हल्दी वाला दूध' ही नहीं, दूध से बनी इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Immunity Boost Milk: मौसम में बदलाव के इस दौर में आप अपने आहार में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

Immunity Boost Drinks: कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की जान चली गई. सबसे ज्यादा मौत उन लोगों की हुई, जिनकी इम्यूनिटी बाकी लोगों के मुकाबले कम या कमजोर थी. शरीर में होने वाली अलग-अलग समस्याओं से बचने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग रहना बहुत जरूरी है. क्योंकि शरीर को हेल्दी रखने में ये बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं. जैसा कि अब सर्दियां जा रही हैं और मौसम भी करवटें बदलने लगा है. बदलतें मौसम के बीच इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है. क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों का शरीर तरह-तरह के संक्रमणों के लिए ज्यादा सेंसिटिव होता है.

मौसम में बदलाव के इस दौर में आप अपने आहार में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. जैसे हल्दी वाला दूध इम्युनिटी के लिए एक कारगर विकल्प है. आप दूध से जुड़े इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपने रूटीन में शामिल करें. क्योंकि ये इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

दूध से जुड़े ये हेल्दी ड्रिंक्स, जो बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

1. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाले दूध के फायदों के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा. ये कई बीमारियों के लिए एक कारगर दवा है. हल्दी वाला दूध आपको गर्म और हेल्दी रखने के लिए जाना जाता है. इतना ही नहीं, ये दूध इम्यूनिटी के लिए एक पारंपरिक घरेलू उपचार भी है. हल्दी में 'करक्यूमिन' नाम का एक कंपाउंड होता है, जो प्रकृति में एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है. ये एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा होता है, जो इन्फेक्शन के खतरे को कम कर सकता है और बीमारियों को दूर रख सकता है. 

2. केसर का दूध

केसर वाला दूध बुखार और इन्फेक्शन के इलाज के लिए काफी प्रभावी माना जाता है. केसर को गर्म दूध में मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है. इसके सेवन के और भी कई फायदे हैं. कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि केसर सेहत के लिए एक बेशकीमती खजाना है. 

3. अंजीर का दूध

अंजीर एक न्यूट्रिशनल पॉवरहाउस है, जो पोटेशियम, फाइबर और कई पोषक तत्वों से समृद्ध है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि अंजीर शरीर को कई बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है? दरअसल अंजीर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बॉडी में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने का काम करता है. कुछ अध्ययनों से मालूम चलता है कि अंजीर इम्यून सिस्टम को स्टिमुलेट करता है और बैक्टीरिया एवं फंगल एजेंटों के खिलाफ कार्य करता है. अंजीर का दूध पीने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. 

4. नारियल का दूध 

नारियल का दूध से बहुत से लोग वाकिफ नहीं हैं. कम ही लोग यह जानते हैं कि नारियल का दूध इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. नारियल के दूध में लॉरिक एसिड मौजूद होता है, जो इम्यून हेल्थ को अच्छा रखने में मदद करता है. इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं. 

ये भी पढ़ें: Coconut Water: रोजाना नारियल का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं, जानें इसके 4 साइड इफेक्ट्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Golgappa Pani: घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget