एक्सप्लोरर

अंडे से ज्‍यादा प्रोटीन होता है इन 5 सस्‍ते शाकाहारी फूड्स में, जानिए

जो लोग अंडा खाना पसंद नहीं करते हैं उनको प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी आहार का सेवन करने आवश्यकता होती है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे शाकाहारी फूड्स बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है.

Healthy Diet Tips: इसमें कोई शक नहीं है कि अंडे प्रोटीन के अच्‍छे स्रोत हैं. मगर जो लोग अंडे का सेवन करना पसंद नहीं करते हैं उनको सस्‍ते शाकाहारी प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करके अपने शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने की आवश्यकता होती है. आमतौर पर लोग मसल्‍स बढ़ाने, त्‍वचा और बालों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अंडा खाना पसंद करते हैं क्‍योंकि अंडा प्रोटीन का एक बहुत ही सस्‍ता और अच्‍छा स्रोत माना जाता है, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे शाकाहारी फूड्स बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है.

सफेद चने का सेवन करें आमतौर एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. लेकिन कई अन्य खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जैसे सफेद चने या छोले. इसके 1/2 कप में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. सफेद चनों का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे सफेद चने का सलाद या सूप.

मसूर की दाल का सेवन करें मसूर की दाल प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है. आधा कप दाल में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. मसूर की दाल कई किस्‍मों और रंगों की होती हैं जैसे भूरा, हरा, काला, पीला, लाल और नारंगी आदि. ये दाल दूसरी दालों की तुलना में जल्दी पक जाती है, जिससे इसको पकाने से पहले भिगोने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. आप इसका सेवन कुछ इस प्रकार भी कर सकते हैं जैसे वेजी बर्गर में ब्राउन दाल, सलाद में हरी दाल और मसालेदार करी में लाल दाल ट्राई करें.

कद्दू के बीजों का सेवन करें कद्दू यानि कि सीताफल आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन इससे भी ज्‍यादा इसके बीज आपकी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. यह पुरुषों के लिए बेहद उपयोगी होती है. लगभग 30 ग्राम कद्दू के बीजों में 8 ग्राम से ज्‍यादा प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा यह आयरन, जिंक, कॉपर, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम और सेलेनियम का एक बहुत अच्छा स्रोत होते हैं. इसे आप चाहें तो दलिया में डालकर भी खा सकते हैं.

आलमंड बटर का सेवन करें आलमंड बटर भी प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत माना जाता है. आलमंड बटर के 2 बड़े चम्मच में 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. व्यायाम करने से पहले यह एनर्जी का एक बहुत अच्‍छा जरिया होता है. इसे आप घर पर भी बना सकते हैं- इसके लिए आपको बादाम को ब्लेंडर करना होगा, इसके अलावा आप दालचीनी, जायफल, वेनिला अर्क, या करी पाउडर के साथ भी इसको ब्‍लेंड कर सकते हैं.

क्विनोवा का सेवन करें यह एक साबुत अनाज होता है. एक कप क्विनोवा में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यह अधिक मात्रा में फाइबर से भरपूर होता है. जो आपकी आंतों को हेल्‍दी रखने का काम करता है. यह नेचुरल रूप से ग्‍लूटेन फ्री होता है. क्विनोवा को चावल की तरह पकाया जाता है. आप इसे सलाद के साथ भी खा सकते हैं.

ज्यादा प्रोटीन फूड खाने के नुकसान प्रोटीन आपके शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्‍व माना जाता है. यह आपकी मसल्‍स, बालों और शरीर के कई अंगों को आवश्यक पोषण प्रदान करने में मदद करता है. लेकिन अगर आप प्रोटीन का बुहत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार प्राकृतिक रूप प्राप्त प्रोटीन अधिक फायदेमंद होता है, प्रोटीन सप्‍लीमेंट का सेवन आपको सोच-समझकर ही करना चाहिए.

Chanakya Niti: ऐसे लोग हमेशा खाते हैं धोखा, न करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget