एक्सप्लोरर

अनार छीलने में होती है मुश्किल, लग जाते हैं घंटों! ये 3 तरीके काम करेंगे आसान

क्या आप भी अनार छीलने के दौरान उसे लेकर बैठ जाते हैं और सोचते हैं कि इसे कैसे छीला जाए. आज हम आपको ऐसे तीन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके जरिए आप मिनटों में अनार छील लेंगे.

आपने बड़े-बूढ़ों से एक बात जरूर सुनी होगी कि अनार खाने से 'खून बढ़ता है'. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये कोई नहीं जानता है. लेकिन अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व जरूर पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं. हालांकि, भले ही ये फल बहुत स्वादिष्ट होता है, मगर इसे खाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है. 

दरअसल, अनार के खोल से बीज बाहर निकालना इतना कठिन काम है कि कई बार लोग इसे खाने से परहेज करते हैं. अगर आपको भी अनार से प्यार है, मगर इसके बीज निकालने का सोचकर ही इससे बचने लगते हैं, तो हम आपका काम आसान करने वाले हैं. आज हम आपको तीन ऐसे ईजी तरीके बताएंगे, जिनके जरिए आप बेहद ही आसानी से अनार के बीज निकाल सकते हैं. 

कट और स्कूप विधि

अनार छीलने में होती है मुश्किल, लग जाते हैं घंटों! ये 3 तरीके काम करेंगे आसान

अनार के बीज निकालने का पहला तरीका काफी आसान है. पहले आपको अनार से ऊपरी हिस्से को काटना होगा. इसके बाद इस पर छह कट लगाएं. आपको कट ऊपर से लेकर नीचे तक लगाना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि ये पूरी तरह से न कट जाए. अब एक बेलन की मदद से पूरे अनार को हल्का-हल्का थपथपाएं. फिर अनार के छह टुकड़ों को अलग कर लें. हर एक टुकड़े को पकड़ें और चम्मच या उंगलियों के जरिए बीजों को बाहर निकालें. कुछ ही देर में पूरे अनार के बीज बाहर आ जाएंगे. 

रोल और टैप विधि

अनार छीलने में होती है मुश्किल, लग जाते हैं घंटों! ये 3 तरीके काम करेंगे आसान

अनार से बीज निकालने के दूसरा तरीका रोल और टैप विधि है. सबसे पहले आपको अनार को एक सख्त सतह पर रोल करना होगा, यानी उसे अपने हाथों से घुमाना होगा. ऐसा आप किचन स्लैब पर भी कर सकते हैं. इस दौरान अनार के ऊपर हल्का प्रेशर भी डालना है. एक-दो मिनट तक ऐसा करने के बाद अनार को काट लें. जैसे ही आप इसको काटेंगे, आप देखेंगे कि अनार की झिल्लियों में लगे बीज ढीले हो चुके हैं. अनार को काट लें और फिर एक कटोरी में धीरे-धीरे बीज निकाल लें. 

पानी के भीतर बीज निकालने की विधि

अनार छीलने में होती है मुश्किल, लग जाते हैं घंटों! ये 3 तरीके काम करेंगे आसान

इस तरीके से अनार के बीज निकालने के लिए उसे पहले पानी में डुबाना होता है. इससे बीज ढीले हो जाते हैं. फिर अनार का ऊपरी हिस्सा काट लें और इसके दो-तीन टुकड़ें कर लें. इसके बाद एक बर्तन में पानी भरकर उसे गर्म होने के लिए रख दें. जब पानी गुनगुना हो जाए तो आंच बंद कर दें. इसमें अनार को 2-3 मिनट के लिए डुबोकर रखें. अब पानी के नीचे झिल्लियों से बीजों को अलग करने के लिए अपनी उंगलियों का यूज करें. बीज कटोरे या बर्तन की सतह तक डूब जाएंगे और झिल्ली ऊपर तैरने लगेगी. आखिर में अनार के दानों को छान लें.

ये भी पढ़ें: सिर्फ रोमांस में ही नहीं, सेहत बनाने में भी मदद कर सकता है गुलाब...इस तरह से कीजिए इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget