एक्सप्लोरर

Quick Recipe: शाम की चाय का उठाना है मजा तो बनाएं वेज स्प्रिंग रोल, चुटकी बजाते ही हो जाएगा तैयार

Veg Spring Roll Recipe: शाम की चाय हो, फैमिली-फ्रेंड्स का साथ और चटपटी बातें, हर दिन खास होता है. अगर इसमें गरमा-गरम और चटपटा वेज स्प्रिंग रोल मिल जाए तो मजा ही आ जाए. इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं.

Veg Spring Roll: अक्सर शाम की चाय फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम मानी जाती है. हम गपशप करते हैं. बातें करते, हंसते हैं और एक-दूसरे से दिल खोलकर बातें करते हैं. इन चटपटी बातों के साथ अगर चाय के साथ खाने में वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll) मिल जाए तो बात ही क्या.  यह डिश जितना टेस्टी होता है, उतना ही आसानी से बन भी जाता है. चाय के साथ-साथ ही कुछ ही मिनटों में इसे तैयार किया जा सकता है. यह बच्चों की फेवरेट होती है. आप चाय के अलावा बच्चों के टिफिन में भी इसके रख सकती हैं, इससे वे खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Roll Recipe) की आसान रेसिपी...
 
वेज स्प्रिंग रोल बनाने की सामग्री
मैदा- 1 कप
प्याज- आधा कप
पत्ता गोभी- 1 कप
शिमला मिर्च- आधा कप
लहसुन- 2 टी स्पून ( बारीक कटा)
अदरक- 1 टी स्पून ( बारीक कटा)
गाजर कद्दूकस- 1 कप
नूडल्स उबले- आधा कप
चिली सॉस- 2 टी स्पून
टमाटर कैचप- 1 टी स्पून
तेल- 1 टेबलस्पून
नमक- स्वाद के अनुसार
 
इस तरह बनाएं टेस्टी वेज स्प्रिंग रोल 
1. सबसे पहले प्याज, लहसुन, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक और पत्तागोभी के लंबे टुकड़े काट लें और गाजर कद्दूकस कर लें.
2. अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो अदरक-लहसुन डालकर कुछ देर तक भून लें.
3. इसके बाद प्याज डालें और एक से दो मिनट तक भूनें. फिर शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर एक मिनट तक पकाएं. अब गाजर, पत्तागोभी डालकर भी पका लें.
4. अब इसमें उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिला लें और कम से कम 3-4 मिनट तक पकाएं. नूडल्स को चलाते रहें.
5. इसमें चिली सॉस, टमाटर कैचप और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस तरह आपका स्टफिंग तैयार हो गया.
6. अब मैदे को अच्छी तरह गूंथकर उसकी रोटी बना लें और हल्की-हल्की सेक लें. 
7. इस रोटी को एक प्लेन और सूखी जगह पर रखें. उसके एक कोने में थोड़ा स्टफिंग रखें और तीन चौथाई रोल करें.
8. अब इसे सेंटर की ओर एक-एक कर दोनों तरफ से मोड़ लें. इसे पूरी तरह से रोल करें और किनारे को मैदा-पानी के मिक्सचर से बंद कर दें. इसी तरह बाकी रोल भी तैयार कर लें.
9.  एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. उसमें वेज स्प्रिंग रोल डालकर डीप फ्राई करें. ऐसा तब तक करें जब तक ये सुनहरे रंग के न हो जाएं.
10. अब एक प्लेट में निकाल लें और रोल के तिरछे को तीन बराबर-बराबर पीस में काट लें. आपका टेस्टी वेज स्प्रिंग रोल बनकर तैयार है. चाय के साथ एंजॉय करें.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget