एक्सप्लोरर

बारिश में खाना है कुछ चटपटा और मसालेदार, तो घर पर ऐसे फटाफट बनाएं दाल कचौरी, आ जायेगा मज़ा

Dal kachori Recipe : बारिश के मौसम में चाय के साथ अगर दाल कचौरी मिल जाए तो मजा ही आ जाए. अगर आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे तो अपने किचन में ही दाल कचौरी बना सकते हैं.

Dal kachori Recipe : झमाझम बरसात, हाथ में चाय की कप और चटपटा-मसालेदार स्नैक्स...खाने का स्वाद ही बदल जाता है और मजा अलग से मिलता है. यह मौसम खाने के लिहाज से काफी पसंदीदा माना जाता है. खासकर इस मौसम में स्ट्रीट फूड्स खाने को जी ललचाता रहता है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो अपने किचन में ही दाल कचौरी बना सकते हैं. इसे बनाना काफी सिंपल है और इसका स्वाद लाजवाब है. शाम को चाय के साथ नाश्ता करना हो या मेहमानों का स्वागत, बारिश में दाल-कचौरी (Dal kachori Recipe) आपका दिल खुश कर देगा. आइए जानते हैं दाल कचौरी बनाने की रेसिपी...
 
दाल कचौरी बनाने का सामान
मैदा - 2 कप
रिफाइंड तेल- 4 से 5 चम्मच
घी - 2 चम्मच
उड़द की भीगी दाल - 1 कप
कसूरी मेथी का पाउडर - 2 चम्मच
लाल मिर्च का पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 2 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
सौंफ का पाउडर - 2 चम्मच
अजवाइन- 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2 पीस कटी हुई
बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
हींग- स्वाद के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
 
दाल कचौरी बनाने का आसान तरीका
1.  सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें मैदा, नमक, घी डाल दें. अब इसे आटे की तरह गूंथें, चाहें तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं.
2. इसके बाद उसे ढककर अलग रख दें. अब धुली उड़द दाल का पेस्ट बना लें.
3. अब एक पैन लेकर उसमें तेल डालें और गर्म करें. 
4. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन और भीगी हुई उड़द की दाल का पेस्ट डाल दें.
5. अब इसमें लाल मिर्च का पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ के बीज, नमक, मेथी पाउडर और बेकिंग सोडा भी डालकर मिला दें.
6. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें.
7. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें और इसकी स्टफिंग बनाएं.
8. अब गूंदे आटे को गोल-गोल लोई की तरह बना लें. एक-एक चम्मच दाल की स्टफिंग करते जाएं और फिर कचौरी के आकार का बना लें.
9. इसके बाद एक पैन लेकर इसमें तेल डालकर गर्म कर लें और एक-एक कचौरी डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें.
10. अब आपकी दाल कचौरी बनकर तैयार हो गई है. इस कचौरी का स्वाद पसंद की चटनी और चाय के साथ उठाएं.
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Expensive Fruits During Monsoon: बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
बरसात के दिनों में कौन-कौन से फल हो जाते हैं महंगे? एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
Roti Pizza Recipe : बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा
बासी रोटी को फेंकने की गलती मत करना! 5 मिनट में ऐसे बनेगा बाजार जैसा लजीज रोटी-पिज्जा
Crispy Medu Vada: क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स
क्या मेदू वड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट नहीं बनते? आज ही नोट करें ये सीक्रेट टिप्स
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget