एक्सप्लोरर

कच्चा गाजर खाने में नहीं है पसंद, तो ऐसे तैयार कर लें उसका सूप

गाजर का सूप एक ऐसी आरामदायक रेसिपी है, जिसे सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में आराम से पिया जा सकता है. जिन लोगों को गाजर खाने की सलाह दी गई है, मगर उन्हें पसंद नहीं है, तो वे इसे ट्राई कर सकते हैं.

गाजर एक ऐसी सब्जी है, जो गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में मिलती है. इसलिए इसके गुणों का आनंद लेने के लिए किसी मौसम का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती. गाजर के गुणों को भरपूर मात्रा में लेने का सबसे आसान तरीका है इसे सलाद के रूप में कच्चा खाना. हालांकि, कुछ लोगों को यह कच्चा खाना पसंद नहीं होता. इसलिए हम आपको एक सरल रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसके न्यूट्रिशन्स का भरपूर फायदा उठा सकते हैं. यह है गाजर का सूप. इसे अदरक नारियल के दूध, गाजर, प्याज और वेजिटेबल स्टॉक का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है. आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

गाजर सूप बनाने के लिए इंग्रीडिएंट (3 सर्विंग्स)

6 कटी गाजर
2 इंच बारीक कटा हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच नारियल का दूध
4 कलियाँ बारीक कटी हुई लहसुन
3 कप वेजिटेबल स्टॉक
1 बारीक कटा प्याज
नमक आवश्यकतानुसार
1 बड़ा चम्मच नारियल का दूध

गाजर का सूप कैसे बनाएं?

स्टेप 1- इस स्वादिष्ट सूप रेसिपी को तैयार करने के लिए एक पैन को मध्यम आंच पर रखें. इसमें तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और अदरक के साथ कटा हुआ प्याज डालें. जब तक लहसुन की कच्ची महक न चली जाए, तब तक भूनें. अब पैन में कटी हुई गाजर डालें और अच्छी तरह हिलाएं.

स्टेप 2- इसे 3-4 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालें. गाजर को वेजिटेबल स्टॉक में आधे घंटे तक पकने दें.

स्टेप 3- जब गाजर बिल्कुल नरम हो जाएं तो पैन को आंच से उतार लें. एक ग्राइंडिंग जार में डालें और गाढ़े सूप में पीस लें.

स्टेप 4- सूप को एक कटोरे में निकाल लें, स्वादानुसार नमक और अंत में नारियल का दूध मिलाएं.

टिप्स- सूप को अधिक आकर्षक और बनावट में बेहतर बनाने के लिए उसके ऊपर नारियल क्रीम का भी उपयोग कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget