एक्सप्लोरर

स्वीमिंग से वजन कम करना है तो ये ट्रिक्स आएंगे आपके काम

अक्‍सर लोग वजन कम करने के लिए नई-नई ट्रिक्स अपनाते हैं. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो चलिए जानते हैं आपको क्या करना होगा.

नई दिल्लीः तैराकी यानि स्वीमिंग को कुछ लोग मौज-मस्ती के लिए करते हैं तो कुछ लोग फिट रहने के लिए करना पसंद करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी स्वीमिंग से आप कई कैलोरी आसानी से बर्न कर सकते हैं. इसके अलावा ये आपके शरीर को टोन करने और वजन कम करने में भी मदद करती है. चलिए जानते हैं, तैराकी के दौरान किन ट्रिक्स का ध्यान रखकर आप वजन कम कर सकते हैं.

  1. ये हमेशा ध्यान रखें सिर्फ जिमिंग या स्विमिंग कर रहे हैं तो आपको अपनी डायट भी हेल्दी रखनी होगी. सही व्यायाम करके और सही डायट लेकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं. स्वीमिंग के एकदम भूख लगने लगती है लेकिन आप ओवरईटिंग से बचें, वरना आपकी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी. तैराकी के बाद प्रोटीन शेक पीएं और हरी सब्जियों का सेवन करें.
  2. विभिन्न स्वीमिंग स्ट्रोक कैलोरी की विभिन्न मात्रा को जलाते हैं. लेकिन जो सबसे प्रभावी है वह है बटरफ्लाई स्ट्रोक. अगर इसे सही तरीके से किया जाए तो यह स्ट्रोक 10 मिनट में 150 कैलोरी बर्न करने में आपकी मदद कर सकता है. अगला सबसे अच्छा स्ट्रोक फ्रीस्टाइल है, जो आपको एक घंटे में 704 कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है.
  3. यदि आपका मकसद कई किलो वजन कम करना है तो आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. आपकी स्वीमिंग की गति यह निर्धारित करती है कि आप कितनी कैलोरी बर्न करने जा रहे हैं. आप जितनी तेजी से तैरेंगे, आपकी कैलारी उतनी अधिक बर्न होगी.
  4. हमेशा नाश्ते से पहले सुबह तैरने की कोशिश करें. सुबह तैरना आपके शरीर को अधि‍क सक्षम बनाता है और शरीर की वसा को ऊर्जा के रूप में उपयोग किया जा सकता है जिससे आपका वजन जल्दी कम होगा.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget