एक्सप्लोरर

Egg For Heart: क्या हार्ट के मरीज को अंडा खाने से नुकसान होता है, जानिए क्या अंडा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है?

How Many Egg For Heart Patient: अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कई बार ये कहा जाता है कि ज्यादा अंडा खाना हार्ट के मरीज के लिए अच्छा नहीं होता है. जानिए क्या है सच्चाई.

Truth About Eggs And Cholesterol: ज्यादातर घरों में ब्रेकफास्ट में अंडा शामिल होता है. अंडे से कई टेस्टी डिश तैयार होती हैं. खासतौर से ठंड में लोग बड़े शौक से अंडा खाते हैं. इसलिए कहा जाता है संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे. आपको रोजाना 1-2 अंडा जरूर खाने चाहिए. लेकिन क्या रोज अंडा खाना हार्ट के लिए ठीक है? कहीं अंडा खाने से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा और तो नहीं बढ़ जाता है? अगर हार्ट के मरीज हैं तो आपको 1 दिन में कितने और कैसे अंडे खाने चाहिए. आइए जानते हैं. 

NCBI की रिपोर्ट के मुताबिक 1 दिन में 2 अंडे खाने से मोटापा कम होता है. रोज अंडा खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं. अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं. इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. कई रिसर्च में कहा गया है कि स्वस्थ व्यक्ति को डेली 2 अंडे खाने चाहिए. हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि अंडे में दूसरे खाद्य पदार्थों की तुलना में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है.

अंडे में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

1 अंडे में करीब 75 कैलोरी, 5 ग्राम फैट, 6 ग्राम प्रोटीन, 0 कार्बोहाइड्रेट, 70 ग्राम सोडियम, 67 मिलीग्राम पोटेशियम और 210 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. अंडा विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन बी 12 का अच्छा सोर्स है. अंडा में कोलीन भी काफी पाया जाता है, जो चयापचय में मदद करता है. 

क्या अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है

कोलेस्ट्रॉल हाई होने से हार्ट की समस्याओं का खतरा बढ़ता है, जिससे आपकी जान खतरे में पड़ सकती है. हालांकि कई रिसर्च में ये पता चला है कि अंडे में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रॉल शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करता है. हां, ये ध्यान देने वाली बात है कि आप अंडा कैसे खा रहे हैं. अगर आप इसे बहुत तेल या बटर में बना कर खा रहे हैं तो ये दोनों चीजें मिलकर नुकसान कर सकती हैं. 

हार्ट के मरीज कैसे और कितने अंडे खाएं

हार्ट के मरीज सप्ताह में 7 अंडे यानि हर रोज एक अंडा खा सकते हैं. कोशिश करें कि अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा खाएं. इससे कोलेस्ट्रॉल से बचेंगे और शरीर को प्रोटीन मिलेगा. अगर आप ज्यादा मात्रा में अंडे खाते हैं तो एग योक न खाएं. कोशिश करें अंडे को उबालकर या बहुत कम बटर में बनाकर खाएं. ये धारणा गलत है कि अंडा हार्ट के लिए नुकसानदायक है.  

ये भी पढ़ें: Diet In Diabetes: जानें, आयुर्वेद के अनुसार शुगर के रोगियों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget