एक्सप्लोरर

रात में जल्दी खाना खाने से कम हो जायेगा वजन, महीने भर में नजर आने लगेगा फर्क

क्या आप भी रात में देर से खाना खाते हैं? जानिए किस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है आपको.

अक्सर ऐसा होता होगा है कि आप सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना तो टाइम पर खा लेते होंगे, लेकिन जब बारी आती है रात के खाने की तो आप उसमें आलस के चलते देर कर देते हैं. कई बार तो नाश्ता और दोपहर का खाना सही वक्त पर करना मजबूरी हो जाता है क्योंकि उस वक्त सभी अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहते हैं, लेकिन शाम के बाद जब काम से फ्री हो जाते हैं तो सारी चीजें धीमी हो जाती हैं. शाम के स्नैक्स हो या फिर रात का डिनर हो सब कुछ लेट हो जाता है. आपको बता दें रात में लेट से खाने से हो सकते हैं आपको कई तरह के नुकसान और जल्दी खाने से मिल सकते हैं आपको कई तरह के लाभ. ऐसे में यह जानना बहुत जरुरी है कि रात में जल्दी खाने से किस तरह से घटने लगता है वजन. चलिए जानते कि वजन घटाने के लिए रात में जल्दी खाना किस तरह से साबित हो सकता है फायदेमंद.

खाने को अच्छे तरह से पचाने में मदद करता है
दरअसल जब आप रात में लेट से खाते से तो खाने के बाद तुरंत सो जाते है, जिससे खाना पचता नहीं है और पेट दर्द, गैस, पेट में सूजन, आदि जैसी समस्याएं सामने आती है. ऐसे में जल्दी खा लेने से खाना अच्छी तरह से पचता क्योंकि आप खाने के तुरंत बाद लेटते नहीं हो.

वजन घटाने में मदद करता है
दरअसल समय पर भोजन करने से शरीर को भोजन का बेहतर इस्तेमाल करने में काफी मदद मिलती है. यह खाना मेटाबोलिज्म बढ़ाता है जिससे भोजन आसानी से पांच भी जाता है, शरीर को एनर्जी भी मिल जाती है और साथ ही कैलोरी भी बर्न हो जाता है जो वजन घटाने में मदद करता है.

डायबिटीज रोगियों को करता है मदद
दरअसल व्यक्ति को डायबिटीज तब होता है जब शरीर इन्सुलिन का सही इस्तेमाल नहीं करता है. ऐसे में जब आप समय पर खाते हो तो सोने से पहले शरीर के पास खाने को ग्लूकोस में बदलने के लिए पर्याप्त वक़्त होता है और इस तरह वह डायबिटीज को कंट्रोल करता है.

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद साबित होता है
दरअसल जब आप देरी से खाते है तो खाने के तुरंत बाद आप सो जाते है और उसी वक़्त आपके शरीर का पाचन प्रक्रिया भी शुरू होता है जो आपकी नींद बाधा देता है. वहीँ, दूसरी ओर जब आप समय पर खा लेते है तो आपका खाना सोने से पहले ही पच जाता है जिससे आपकी नींद अच्छी और पूरी हो पाती है.

ह्रदय स्वस्थ्य में सुधार लाता है
जब आप देर से खाते है तो आपका खाना पच नहीं पाता है और कैलोरी भी नहीं बर्न हो पति है. ऐसे में पेट में एक फैटी एसिड जैसा कुछ बन जाता है जो हार्ट से सम्बन्धी बीमारी का खतरा बढ़ा देता है. इसी वजह से इंसान को हार्ट स्ट्रोक, दिल के दौरे आदि की परेशानियां होती है. ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप रात में अपना भोजन जल्दी कर लें.

ये भी पढ़ें: हाथों की उंगलियों के जोड़ो में है दर्द? इन घरेलू उपाय से मिलेगा आराम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
Chana Dal Cooking Tips: चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
Monsoon Humidity Tips: हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा
हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा
Spider Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए
स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget