एक्सप्लोरर

ठंड बढ़ने के साथ शुरू हो गई डैंड्रफ की समस्या? बाल झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

कुछ आसान और घरेलू उपाय जिन्हें अपनाकर आप ठंड के मौसम में डैंड्रफ को कम कर सकते हैं और अपने बालों को झड़ने से बचा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे?

Hair Care Tips: जैसा कि हम सभी जानते हैं, ठंड के मौसम में हमारे बालों की सबसे बड़ी समस्या डैंड्रफ होती है.सर्दियों की शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण स्कैल्प अपनी नमी खो देता है, जिससे बालों में रूसी यानी डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा, सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने की आदत भी डैंड्रफ को बढ़ावा देती है क्योंकि गर्म पानी स्कैल्प की नमी और तेल को खत्म कर देता है. ऐसे में बाल अपनी चमक खो देते हैं और बालों का झड़ना तेज हो जाता है.

ऐसे में चिंता की कोई बात नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस मौसम में डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ डैंड्रफ को रोकेंगे बल्कि बालों को मजबूत भी बनाएंगे. तो आइए जानते हैं कुछ प्रभावी घरेलू नुस्खे जिनसे आप इस ठंड में डैंड्रफ और हेयरफॉल से बच सकते हैं. 

नींबू का रस 
नींबू के रस में विटामिन सी होता है, जो डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है. सप्ताह में 2-3 बार नींबू का रस लगाएं.नींबू के रस को नारियल के तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं. इसे बालों पर लगाने से वह बालों को हाइड्रेट रखता है और डैंड्रफ को रोकता है.  यह एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए.

एलोवेरा 
एलोवेरा में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डैंड्रफ को खत्म कर सकते हैं. इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये गुण डैंड्रफ के विकास को रोकते हैं. एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स डेड स्किन सेल्स को साफ करते हैं जो डैंड्रफ के कारण बनते हैं. यह बालों और स्कैल्प को हाइड्रेट रखकर डैंड्रफ को रोकता है.एलोवेरा के सप्ताह में दो से तीन बार के प्रयोग से बालों से डैंड्रफ धीरे-धीरे गायब होने लगेगा है और बाल चमकदार एवं स्वस्थ बनेंगे. एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से डैंड्रफ पूरी तरह खत्म हो सकता है. इस प्राकृतिक उपाय को अपनाकर डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है.

नारियल का तेल 
नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ उत्पन्न करने वाले फंगस को रोकते हैं. इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होती है. इसमें बालों में प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है, जिससे बालें रूखे और सूखे नहीं रहते. नमी से बालों का डैंड्रफ खत्म होता है.इसमें विटामिन E और K होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बाल झड़ने से रोकते हैं. इसलिए सप्ताह में दो से तीन बार नारियल तेल लगाने से बालों से डैंड्रफ खत्म हो जाएगा और बाल मजबूत व स्वस्थ बनेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें 
फ्रोजन फूड आप भी खाते हैं तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकते हैं इन खतरनाक बीमारियों का शिकार 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
IRCTC Tour Package 2026: 'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget