एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: सतर्क रहें, बीमारी से लड़ने और बचाव के फर्जी नुस्खे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल

दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी के बीच बहुत सारी फर्जी और भ्रामक खबरों का बसेरा हो गया है.सोशल मीडिया पर इलाज के लिए कुछ ऐसे नुस्खे और सुझाव दिए जा रहे हैं जिनका सच से संबंध नहीं है.

कोरोना वायरस के इलाज से संबंधित कुछ मशविरें सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है इसे अपनाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है. ऐसे में इस तरह के फर्जी और भ्रामक पोस्ट के बारे में जानना आपकी सेहत के लिए जरूरी है.
क्या कोरोना से लड़ने में लहसुन है मददगार ?
सोशल मीडिया पर लहसुन के बारे में बताया जा रहा है कि ये कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में मददगार है. मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस दावे का कोई सबूत नहीं है. हां ये बात सही है कि लहसुन सेहत के लिए लाभदायक जरूर है. इसी तरह क्लोरीन डॉयऑक्साइड पीने पर भी अमेरिका के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने पिछले साल चेताया था. क्लोरीन डॉयऑक्साइड पीने के बाद उल्टी, हैजा और शरीर में पानी की कमी के लक्षण जाहिर हो सकते हैं. विभाग का कहना है कि शोध के दौरान इस बात की पुष्टि नहीं हुई जिससे ये साबित हो कि ये कोरोना वायरस से लड़ सकता है. घर में तैयार हैंड सैनेटाइजर पर भी वैज्ञानिकों का मानना है कि शरीर की त्वचा के लिए ये बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं हैं.
फल, सब्जियां या पानी कितने हैं उपयोगी ?
जहां तक फल, सब्जियों की बात है तो आम दिनों में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो हैं मगर कोरोना वायरस के दौर में नहीं. वैज्ञानिकों के मुताबिक फल, सब्जियां खाना, काफी मात्रा में पानी पीना या किसी तरह का विशेष पदार्थ का सेवन कुछ अन्य वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता तो है मगर कोरोना वायरस से लड़ाई में ये मददगार नहीं है. क्लोलाइड सिल्वर के बारे में भी अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ये कोरोना वायरस से बचाव में मददगार नहीं है. बजाए फायदा पहुंचने के इससे गुर्दों और त्वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है.
गर्मी से क्या है कोरोना वायरस का संबंध ?
वैश्विक महामारी से बचने के लिए हर 15 मिनट पर पानी पीने की सलाह के बारे में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ट्रोडी लांग कहतै हैं कि ये भ्रामक है. इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि पानी पीने के बाद मुंह से कोरोना वायरस पेट में जाए और उसे खत्म कर दे. कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर में उस वक्त होता है जब आप सांस लेते हैं. गरम पानी पीकर या उससे नहाकर या सूरज के सामने रहकर कोरोना वायरस के मरने पर यूनिसेफ ने इस तरह की भ्रामक खबरों का खंडन किया है. उसका कहना है कि फ्लू का वायरस गरम मौसम में शरीर के बाहर जीवित नहीं रह सकता मगर एक बार शरीर में दाखिल हो जाने पर ऐसा कोई उपाय नहीं जिससे उसे खत्म किया जा सके. हां ये बात सही है कि शरीर में उसके दाखिल होने पर प्रतिरोधक क्षमता बचाव में सक्रिय हो जाती है और आखिरकार उसका खात्मा कर देती है. ये बात भी सही है कि 60 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम पानी से बिस्तर की चादरें या तौलिये धोने से उसमें मौजूद वायरस खत्म हो जाते हैं. मगर मानव शरीर की त्वचा पर ऐसा नुस्खा आजमाना सही विचार नहीं है. गरम पानी से नहाकर या गरम पेय पदार्थ पीकर शरीर के तापमान को बदला नहीं जा सकता.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget