एक्सप्लोरर

Health Tips: ज्यादा ट्रैफिक से कमजोर होती है बच्चों की मेमोरी! जानें क्या कहती है रिसर्च

Childhood Memory: अगर आपका बच्चा भी ज्यादा शोर-शराबे के बीच रहता है तो यह उसके दिमागी विकास के लिए खतरनाक हो सकता है. एक रिसर्च में पाया गया है कि शोर बच्चों के विकास पर असर डालते हैं.

Child Care Tips : अगर आपका बच्चा जिस रूट से स्कूल जाता है, वहां ट्रैफिक (Traffic) ज्यादा होता है तो यह उसकी मेमोरी (Memory) के लिए ठीक नहीं है. एक रिसर्च में पाया गया है कि ज्यादा ट्रैफिक वाले रूट से स्कूल जाने वाले बच्चों की याददाश्त कम होती है और उनके दिमाग का विकास भी नहीं हो पाता. स्पेन (Spain) के बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने बार्सिलोना के 38 स्कूलों के बच्चों पर एक रिसर्च किया. उनके इस शोध में पता चला कि ट्रैफिक में बजने वाला हॉर्न, गाड़ियों की आवाज और शोरगुल बच्चे की मेमोरी को कमजोर बनाता है.
 
क्या कहता है रिसर्च
बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने 7 से 10 साल के 2680 बच्चों पर शोध किया. जिसमें उन्होंने पाया कि अगर बाहरी शोर का लेवल 5 डेसिबल भी बढ़ता है तो इससे बच्चों की याददाश्त क्षमता 11.5% कम हो जाती है. इतना ही नहीं, यह शोर इतना खतरनाक होता है कि इससे काम करने की क्षमता का जो विकास होता है, उसमें भी 23.5% तक कमी आती है. 
 
पढ़ाई पर फोकस घट जाता है
रिसर्च में पाया गया है कि ट्रैफिक रूट से जाने वाले बच्चों का दिमागी विकास ठीक से नहीं हो पाया. शोर की वजह से उनका मन पढ़ाई में भी नहीं लगता और उनकी याददाश्त भी कम हो जाती है. ऐसे बच्चों की पढ़ाई पर शोर-शराबा काफी असर डालता है. पढ़ाई से उनका फोकस 4.8% तक घट जाता है. इस शोध के लेखक जोर्डी सनयर के अनुसार, ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) किशोरावस्था से पहले होने याददाश्त क्षमता का जो विकास होता है, उसे प्रभावित करता है. इसलिए बच्चों के भविष्य को देखते हुए, स्कूल को ट्रैफिक वाली जगहों से दूर बनाए जाने की आश्यकता है. 
 
ओवरऑल परफॉर्मेंस पर असर डालता है शोर
इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि शोर की वजह से बच्चों के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. ऐसे बच्चे न तो क्लास में अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं और ना ही खेल  के मैदान में. अगर क्लास में शोरगुल होता है तो यह बच्चों के ध्यान पर असर डालता है. वहीं यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर प्राइमरी केयर रिसर्च जोर्डी गोल के शोधकर्ताओं ने भी एक रिसर्च किया. जिसमें 9 से 12 साल के बच्चों को शामिल किया गया. इसमें पाया गया कि वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक वाले क्षेत्र में रहने वाले बच्चे बाकी बच्चों की तुलना में ज्यााद मोटे होते हैं.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget