एक्सप्लोरर

क्या वाकई पानी में बर्फ डालकर उबालने से एक बार में गल जाता है राजमा? जानें क्या है ये हैक

राजमा को पकाने से पहले उसे भिगोना और उबालना पड़ता है. सबसे पहले सूखे राजमा को आमतौर पर 8-12 घंटे या रात भर पानी में भिगोया जाता है, ताकि वे नरम हो जाएं और पकाने का समय कम हो.

कहा जाता है कि हर किसी के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है. अगर खाने वाला वेजिटेरियन है तो पनीर सबसे पहली पसंद होती है. वहीं, पनीर की जगह दूसरे ऑप्शन तलाशे जाएं तो बात छोले और राजमा पर आ जाती है, जिन्हें पकाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. अक्सर कहा जाता है कि पानी में बर्फ डालकर उबालने से राजमा एक ही बार में गल जाता है. आइए जानते हैं कि क्या है हकीकत?

इस तरह बनाया जाता है राजमा

राजमा को पकाने से पहले उसे भिगोना और उबालना पड़ता है. सबसे पहले सूखे राजमा को आमतौर पर 8-12 घंटे या रात भर पानी में भिगोया जाता है, ताकि वे नरम हो जाएं और पकाने का समय कम हो. भिगोने से न केवल राजमा का आकार बढ़ता है, बल्कि यह रैफिनोज और स्टैक्योज को भी कम करता है, जो पाचन में दिक्कत या गैस का कारण बन सकते हैं. भिगोने के बाद राजमा ताजे पानी में उबाला जाता है.

उबालना क्यों जरूरी होता है राजमा?

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार, सूखे राजमा में फाइटोहेमाग्लूटिनिन (पीएचए) नामक नैचुरल पॉइजन होता है, जो कच्चा या अपर्याप्त रूप से पका राजमा पकाने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है. इस जहर का असर करने के लिए राजमा को कम से कम 10 मिनट तक 212°F (100°C) पर उबालना जरूरी होता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स राजमा 30 मिनट तक पकाने की सलाह देते हैं, जिससे जहर का पूरी तरह खत्म हो सके. इसके बाद राजमा को नरम और क्रीमी बनाने के लिए धीमी आंच पर 45 मिनट से 2 घंटे तक उबालना जरूरी होता है.

क्या है बर्फ डालकर उबालने का हैक?

कई यूट्यूब वीडियो और इंस्ट्राग्राम रील्स में कई शेफ ने दावा किया है कि राजमा को उबालते समय पानी में बर्फ डालने से यह जल्दी नरम हो जाता है. इस हैक के लिए राजमा को पहले भिगोया जाता है, फिर उबालने के लिए पानी में डाला जाता है. जैसे ही पानी उबलना शुरू होता है, उसमें बर्फ के टुकड़े डाले जाते हैं, जिसके बाद उबालने की प्रक्रिया जारी रखी जाती है. दावा है कि यह तरीका राजमा को एक बार में गलाने में मदद करता है, जिससे इसे पकाने में 30-40 मिनट तक कम लगते हैं. 

क्या बर्फ से आता है अंतर?

जब पानी में बर्फ डाली जाती है तो यह पानी के तापमान को अस्थायी रूप से कम कर देती है. अगर पानी 100°C पर उबल रहा है तो बर्फ डालने से तापमान 80-90°C तक गिर सकता है, जो फाइटोहेमाग्लूटिनिन को नष्ट करने के लिए नाकाफी है. हालांकि, फूड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रक्रिया ज्यादा असरदार नहीं है, क्योंकि भिगोने के कारण राजमा की स्किन पहले ही नरम हो जाती है. वहीं, उबालते वक्त पानी का हाई टेंपरेचर ही स्किन और अंदरूनी हिस्से को पकाने के लिए काफी होता है. बर्फ डालने से तापमान में अस्थायी कमी आती है, लेकिन यह प्रक्रिया उबालने के कुल समय को कम नहीं करती है.

ये भी पढ़ें: कुछ लोगों को क्यों लगता है इलेक्ट्रिक शॉक, क्या विटामिन बी12 की कमी है इसकी वजह?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget