एक्सप्लोरर

Bones Health: क्या आपकी हड्डियों से भी चटकने की आवाज आती है? हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Bone cracking sound: कुछ लोगों की हड्डियों से उठते, बैठते, चलते वक्त चटकने की आवाज आती है. उम्र बढ़ने पर जोड़ों के कार्टिलेज खराब होने लगते हैं, जिससे ये आवाज आती है. जानिए क्या गंभीर है ये समस्या.

Bones sound causes And Treatment: शरीर कई बार बीमारियों या फिर आने वाली समस्याओं के लिए आगाह करता है. कई बार ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जो गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं. अगर आपके शरीर में हड्डियों के चटकने की आवाज आती है. चलते-फिरते वक्त आपको हड्डियां आवाज करती हैं, तो इसे नज़रअंदाज न करें. हड्डियों का चटकना शरीर में गंभीर समस्याओं का संकेत है. हालांकि कई बार एकदम से उठने या फिर ऐसे भी हड्डियों से आवाज आने लगती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में हड्डियों से चटकने की आवाज आना हड्डियों के कमजोर होने या गठिया होने का संकेत है. इससे पता चलता है कि जोड़ों में कोई दिक्कत चल रही है.

क्यों आती है हड्डियों से चटकने की आवाज
डॉक्टर्स का कहना है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है जोड़ों के कार्टिलेज खराब हो जाते हैं, जिसकी वजह से ऐसी आवाज आती हैं. हालांकि ऐसा तब होता है जब आपके जोड़ों में दर्द या सूजन होती है. अगर आपकी सर्जरी हुई है और उसके बाद हड्डियों से आवाज आ रही है या फिर चोट लगने के बाद हड्डियों से आवाज आ रही है तो डॉक्टर को दिखाएं. 

हड्डियों से आवाज आने के 3 कारण और बीमारियां
1- मांसपेशियों को नुकसान- एक रिसर्च में कहा गया है कि मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से हड्डियों से चटकने की आवाज आ सकती है. अगर आपको ये समस्या है तो समझिए मांसपेशियों में स्ट्रेस है.
2- कार्टिलेज का नुकसान- उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों से चटकने की आवाज आती है तो मोटे जोड़ों की समस्या हो सकती है. ऐसे में हड्डियों और जोड़ों से आवाज आती है. 
3- गठिया- गठिया एक ऐसी बीमारी है जो उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों को खराब कर देती है. गठिया होने से कार्टिलेज खत्म हो सकता है, जिसकी वजह से हड्डियों से ऐसी आवाज आ सकती है.

किस तरह करें बचाव
1- अगर आपको ये समस्या है तो सबसे पहले अपना फिजिकल चेकअप करवाएं.
2- नियमित रूप से एक्टिव रहें और कुछ व्यायाम करते रहें.
3- रोजाना थोड़ी देर स्ट्रेचिंग करें उससे आराम मिलेगा.
4- दिमाग और शरीर को शांत रखने की कोशिश करें.
5- बचाव के लिए कभी कभी जोड़ों की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Sleep Tips: स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी और गहरी नींद जरूरी, इन उपायों से अनिद्रा करें दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Australia Hotel Cost: ऑस्ट्रेलिया में कितने रुपये में मिलता है होटल, यहां सप्ताह भर रुकने में कितना आएगा खर्च?
ऑस्ट्रेलिया में कितने रुपये में मिलता है होटल, यहां सप्ताह भर रुकने में कितना आएगा खर्च?
Goa Tour Package: ट्रेन के दाम में फ्लाइट से गोवा! 4-स्टार होटल का मजा और फ्री खाना, IRCTC लाया शानदार पैकेज
ट्रेन के दाम में फ्लाइट से गोवा! 4-स्टार होटल का मजा और फ्री खाना, IRCTC लाया शानदार पैकेज
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget