एक्सप्लोरर

Kids Health: शिशु लगातार रो रहा है तो हो सकती है गैस की समस्या, ये घरेलू उपाय अपनाएं

Gas Problem In Infants: शिशु को कई बार गैस और पेट दर्द की शिकायत होने लगती है. ऐसे में बच्चा बहुत रोता है. आप कुछ घरेलू उपायों से शिशु को होने वाली गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं.

Home Remedies For Gas Problem In Baby: कई बार बच्चा अचानक से बहुत रोने लगता है. समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हो रहा है. बच्चा भी कुछ बोल नहीं पाता तो ये समझना और भी मुश्किल हो जाता है. कई बार पैरेंट्स इसे लेकर घबरा जाते हैं. इसकी वजह बच्चे का पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है. नवजात शिशु को अक्सर पेट में गैस बनने लगती है. कई बार दूध पीते वक्त बच्चों के पेट में हवा चली जाती है और दूध ज्यादा पीने से भी पेट में गैस की समस्या होने लगती है. ऐसे में शिशु को बहुत असहजता महसूस होती है. हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे बच्चे को गैस में तुरंत आराम मिलेगा.

शिशु को गैस बनने की वजह

दरअसल बच्चे के पेट में गैस बनने की कई वजह हैं. कई बार हम शिशु को जल्दी-जल्दी दूध पीने के लिए दे देते हैं जिससे पेट में गैस होने लगती है और दूध ठीक से पच नहीं पाता है. वहीं जो बच्चे बॉटल से दूध पीते हैं उनके पेट में कई बार हवा चली जाती है. जिससे गैस बनने लगती है. कई बार बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार नहीं दिलाते जिससे गैस की समस्या बढ़ जाती है या बच्चा दूध निकाल देता है. अगर मां ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना खाती है तो भी शिशु को गैस होने लगती है.

शिशु को गैस होने पर क्या करें

1- हींग लगाएं- शिशु को पेट में दर्द और गैस की समस्या होने पर हींग का इस्तेमाल करें. घर में दादी-नानी बच्चे को गैस होने पर नाभी के ऊपर हींग का पानी मलती हैं. इससे गैस  से रिलीफ मिलता है. शिशु के पेट के ऊपर हींग का गाढ़ा पेस्‍ट बनाकर लगा दें और नाभि के आस पास भी लगा दें. इससे गैस पास हो जाएगी और बच्चे को आराम मिलेगा.

2- बोतल चेक करें- कई बार हम बच्चे को जल्दी और ज्यादा मात्रा में दूध पिलाने के चक्कर में बोतल का छेद मोटा कर देते हैं. इससे बच्चे के पेट में दूध के साथ एयर भी चली जाती है. कई बार बच्चा ज्यादा दूध पी जाता है जिससे गैसे होने लगती है. ऐसे में बोतल की निप्‍पल को तुरंत बदल दें.

3- पेट के बल लिटा दें- अगर बच्चे को पेट में गैस हो रही है तो उसे पेट के बल लिटा दें. इससे पेट में गैस पास होने में मदद मिलेगी. हालांकि आपको सिर्फ 1 या 2 मिनट तक ही करना है. ज्यादा छोटे बच्चे को इस पॉजिशन में देर तक रखना खतरनाक हो सकता है.

4- पेट की मालिश करें- अगर बच्चे को पेट दर्द हो रहा है और गैस हो रही है तो शिशु के पेट की मालिश करें. ये सबसे सेफ और आसान तरीका है. बच्चे को पीठ के बल लिटाएं और पेट को धीरे-धीरे सहलाएं. इससे आराम मिलेगा और गैस पास होने लगेगी.

5- घुटने मोड़ते हुए साइकिल चलवाएं- बच्चे को कई बार गैस पास नहीं होती तो वो रोने लगता है. इसके लिए आसान उपाय है कि शिशु को पीठ के बल लिटा दें और घुटनों को मोड़ते हुए पैरों को उठाएं. आपको ऐसे मूव करवाना है जैसे साइकिल चलाते हैं. पैरों के इस तरह मूव करने पर पेट में फंसी गैस बाहर निकल जाती है और बच्चे को आराम मिलता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: दाल और सब्जी नहीं खाता बच्चा, इन चीजों से पूरी करें प्रोटीन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Ramadan 2026: रमजान का 26वां रोजा 16 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: रमजान का 26वां रोजा 16 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन बन रहा है खास शुभ संयोग, इस शुभ समय में करें कलश स्थापन?
चैत्र नवरात्रि 2026 के पहले दिन बन रहा है खास शुभ संयोग, इस शुभ समय में करें कलश स्थापन?
Loose Motions: बदलते मौसम में आपको भी तो नहीं हो रहा लूज मोशन, जानें कैसे रख सकते हैं पेट को ठीक
बदलते मौसम में आपको भी तो नहीं हो रहा लूज मोशन, जानें कैसे रख सकते हैं पेट को ठीक

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress
Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget