एक्सप्लोरर

Health Tips: बारिश में आम और तरबूज खाने से बचें, नुकसान करते हैं ये फल और सब्जियां

Fruits In Monsoon: बारिश का मौसम आते ही आपको डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए. इस मौसम में तरबूज-खरबूज और आम खाने से बचें. इनसे आप बीमार पड़ सकते हैं. जानिए मानसून में कौन से फल नहीं खाने चाहिए.

Monsoon Food: बारिश के मौसम फल-सब्जियां बहुत जल्दी सड़ने-गलने लगती हैं. ऐसे में आपको डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. इस सीजन में सोच समझकर फल और सब्जियों का सेवन करें. बारिश में खाने-पीने से सबसे ज्यादा इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. भोजन में बैक्टीरिया और कीटाणु पनपने लगते हैं. बारिश में खासतौर से पानी वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज और आम खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा बारिश में हरी पत्तेदार सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए. 

बारिश में इन फलों को खाने से बचें 

1- आम- बारिश के सीजन की जब शुरुआत होती है तो आम का सीजन पीक पर होता है. आप भले ही शुरुआत के दिनों में आम खा लें, लेकिन कुछ महीने बाद आम खाना बंद कर दें. बारिश से आम खराब होने लगते हैं. इसमें फंगल और बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा हो जाता है. इसलिए आम खाने से परहेज करें. 

2- तरबूज- तरबूज सबसे ज्यादा पानी वाला फल होता है. गर्मी में तरबूज से अच्छा कोई फल नहीं है, लेकिन बारिश में आपको तरबूज खाने से बचना चाहिए. इस सीजन में तरबूज आपको कई तरह के पेट से जुड़े इंफेक्शन पैदा कर सकता है.

3- खरबूज- बारिश में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है, लेकिन आपको पानी वाले फलों के सेवन से बचना चाहिए. बारिश के मौसम में ये फल जल्दी दूषित हो जाते हैं. जिन्हें खाने से आप बीमार हो सकते हैं. 

4- हरी पत्तेदार सब्जियां- मानसून में हरी सब्जियां नहीं खाने की सलाह दी जाती है. इन सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. कई बार गंदा पानी सब्जियों को दूषित कर देता है. इससे पाचनतंत्र में दिक्कत हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बनाएं लहसुन की सब्जी, स्वाद से भरपूर, बीमारियां रहेंगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी आगे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे, तीसरे नंबर पर कांग्रेस, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget