News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सिक्स पैक ऐब्स बनाने से पहले जान लें ये सच्चाईं भी...!

Share:
नईदिल्ली: हर पुरुष सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे सिक्स पैक ऐब्स बनाना चाहता है लेकिन क्या सिक्स पैक ऐब्स बनाना इतना आसान हैं? क्या कोई भी आसानी से सिक्स पैक ऐब्स बना सकता है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो ये आपका केवल भ्रम मात्र हैं. सिक्स पैक ऐब्स के बारे में बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनसे शायद आप अंजान हो. जानिए, सिक्स पैक ऐब्स बनाने की सच्चाई, जिससे आप सही तरह से अपनी बॉडी बनाकर लड़कियों को इंप्रेस कर सके. सिक्स पैक ऐब्स: शरीर को पहुंचता है नुकसान यूं तो सिक्स पैक ऐब्स के लिए खास कसरत करनी पड़ती है लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सिक्स पैक ऐब्स के लिए खास कसरत करने से कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचता है. रोजाना कसरत करने से मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है जिससे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. कई बार इसका शरीर पर उल्टा असर भी पड़ने लगता है. ब्रेक लेकर एक्सरसाइज करें आपको सातों दिन एक्सरसाइज ना करके ब्रेक लेकर ऐसा करना चाहिए. यानी आप चार या पांच दिन भी सिक्स पैक ऐब्स के लिए एक्सरसाइज करेंगे तो भी आपके सिक्स पैक बन जाएंगे. हां, बाकी दिन आप आसान वर्कआाउट कर सकते हैं. वजन कम नहीं होता जर्नल ऑफ स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग रिसर्च में छपे एक शोध में पाया गया कि सिर्फ ऐब्स के लिए एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम नहीं होता. ऐसे में आपको पूरी तरह से फिट और हैंडसम लगने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज भी करनी चाहिए साथ ही अपनी डायट का पूरा ध्यान रखना चाहिए. कमर की एक्सरसाइज है जरूरी सिक्स पैक ऐब्स के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कमर में मजबूती. ऐसे में कमर की एक्सरसाइज जरूर करें. अगर ऐसा नहीं होगा तो हो सकता है आपकी कमर को नुकसान पहुंचे. एक जैसी एक्सरसाइज से फायदा नहीं अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज की एक रिसर्च के मुताबिक, सिक्स पैक ऐब्स के लिए कई बार एक ही जैसी एक्सरसाइज से फायदा नहीं मिलता. ऐसे में आपके शरीर की और मांसपेशियों की मजबूती के आधार एक्सरसाइज करना बेहतर रहता है.
Published at : 14 Nov 2016 10:23 AM (IST) Tags: Six Pack Abs
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ramadan 2026: 26 फरवरी को रमजान का आठवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026: 26 फरवरी को रमजान का आठवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026: रहमत का असरा जारी, रमजान में रोजा-नमाज के जरिए अल्लाह को राजी करने में जुटे रोजेदार

Ramadan 2026: रहमत का असरा जारी, रमजान में रोजा-नमाज के जरिए अल्लाह को राजी करने में जुटे रोजेदार

Lathmar Holi 2026: बरसाना की फेमस लट्ठमार होली की शुरुआत, ब्रज में मची धूम, देखें VIDEO

Lathmar Holi 2026: बरसाना की फेमस लट्ठमार होली की शुरुआत, ब्रज में मची धूम, देखें VIDEO

PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?

PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के लिए प्रदोष काल का ये है सबसे शुभ मुहूर्त, भद्रा भी नहीं बनेगी बाधा

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के लिए प्रदोष काल का ये है सबसे शुभ मुहूर्त, भद्रा भी नहीं बनेगी बाधा

टॉप स्टोरीज

CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'

CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'

Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया

Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा

CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख