News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सिक्स पैक ऐब्स बनाने हैं तो करें सिर्फ ये योग!

Share:
नईदिल्‍लीः जानिए, आखिर कौन से 2 योगासन करके आप आसानी से पेट और जांघ की चर्बी कम करने के साथ ही ऐब्स बना सकते हैं. आचार्य प्रतिष्ठा बता रही हैं कैसे वजन को बिना कुछ खास मेहनत किए घटाया जा सकता है. आचार्य प्रतिष्ठा के मुताबिक, पादउत्थानासन और चक्रपादासन से ना सिर्फ जांघों की चर्बी घटेगी बल्कि ऐब्स भी बनेंगे यदि आप इनका नियमित अभ्यास करें. सबसे पहले आपको कमर के बल जमीन पर आसन बिछा कर कोहनियों का सहारा लेते हुए लेटना है. लेटने के बाद शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें और सांस भरते हुए दोनों पैरों को एकसाथ ऐसे उठाएं कि पैरों का ऐंगल 45 डिग्री बन जाएं और 45 डिग्री पर पैरों को रोक दें. ऐसा करते हुए आपके एबडोमन पर जोर पड़ेगा और फिर सांस छोड़ते हुए पैर वापिस ले आएं. जितनी देर तक इस आसन में रूक सकते हैं रूकें और फिर शरीर को ढीला छोड़ दें. दूसरी क्रिया में फिर से सांस भरते हुए घुटनों को बिल्कुल सीधा रखते हुए दोनों पैरों को 90 डिग्री के ऐंगल पर सीधा उठाएं. इसमें आप हाथों का सपोर्ट भी ले सकते हैं. इस आसन में आपको पेट पर पड़ने वाले दबाव पर ध्यान टिकाना है. सांस छोड़ते हुए पैरों को वापिस ले आएंगे. शरीर को फिर झीला छोड़ देंगे. कम से कम 5 से 10 बार इन दोनों क्रियाओं का अभ्यास करें. तीसरी क्रिया यानी चक्रपादासन के लिए आप अपने दाएं पैर से बड़ा चक्र बनाएंगे और इसमें घुटना सीधा रहेगा. ये आसन जांघ, हिप्स और पेट के आसपास की चर्बी को घटाएगा. साथ ही आपको सुंदर, स्वस्थ और छरहरा बनाएगा. 10 बार एंटी क्लॉ‍क की तरह और 10 बार क्लॉक की तरह इस क्रिया को करना है. दूसरे पैर से भी इस क्रिया को ऐसे ही दोहराएंगे. फिर शरीर को ढीला छोड़ देंगे. और फिर करवट लेते हुए अपने आसन में बैठ जाएंगे. बिना करवट के सीधे ना उठें इससे आपकी कमर में दर्द हो सकता है. ये ध्यान रखें जब भी आप कमर के बल लेटे तो सीधा कभी नहीं उठें क्योंकि ऐसा करना आपकी कमर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इन क्रियाओं के साथ ही आपको भोजन में एक छोटा सा बदलाव करना होगा. आपको ‘च’ से शुरू होने वाले खानपान को छोड़ना होगा. आप सिर्फ चने का सेवन अच्छी तरह से कर सकते हैं इसके अलावा चिकनाई, चीनी, चाय, चाउमीन, चटनी और चावल जैसी चीजों को त्याग दें. इन सबके त्याग के बाद आप देखेंगे कि आप पतले-दुबले छरहरे हो गए हैं यानी आप आसानी से मोटापे को आसानी गुडबाय बोल पाएंगे.
Published at : 10 Oct 2016 09:56 PM (IST) Tags: Six Pack Abs yoga benefits Yoga
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Panchang 28 February 2026: आज दो शुभ संयोग में होगी शनि देव की पूजा, शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय और पंचांग देखें

Panchang 28 February 2026: आज दो शुभ संयोग में होगी शनि देव की पूजा, शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय और पंचांग देखें

सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?

सुबह नींद से उठते ही आने लगते हैं चक्कर, ये किस बीमारी का संकेत?

Holi 2026: धर्मनगरी में संतों ने खेली रंग और गोबर से पंचकव्य होली, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Holi 2026: धर्मनगरी में संतों ने खेली रंग और गोबर से पंचकव्य होली, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय

Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय

राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन

राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर पतंजलि की बड़ी पहल! दिल्ली-NCR की झुग्गी बस्तियों में बांटा भोजन

टॉप स्टोरीज

Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'

Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'

MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो

MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो

पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप