एक्सप्लोरर

सोने का जेवर असली है या नकली? सिरका और पानी से घर पर करें पहचान

Gold Jewellery गिफ्ट में मिले या हम खुद खरीदें, दोनों ही केस में खुशी बराबर की होती है. मगर यह कैसे पता लगाएं कि किसी रिश्तेदार या दुकानदार ने नकली या पानी चढ़ा सोना तो नहीं दे दिया?

क्या आप भी मानते हैं कि सोने की परख सिर्फ सोनार को होती है! लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार 41.7 फीसदी शुद्धता या 10 कैरेट से कम का सोना नकली सोने की श्रेणी में आता है. मगर हमें दुकानदार या रिश्तेदार ने नकली या पानी चढ़ा सोना देकर ठग तो नहीं लिया, यह कैसे पता लगाएं?

सोना असली है या नकली यह पता लगाने ते लिए आपको सर्टिफाइड एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं. अब तो सोने का जेवर असली है या नकली या उस पर सोने का पानी चढ़ा है, इसकी जांच आप अपने घर पर ही बड़े आराम से कर सकते हैं. इसके लिए केवल घरेलू चीजों जैसे सिरका, पानी और चुंबक की जरूरत है.

पानी भरा ग्लास ऐसे करेगा नकली सोने का पर्दाफाश

सोने का जेवर पानी से भरे बर्तन में डालें. असली सोना ज्यादा डेंसिटी की वजह से पानी में डूब जाएगा और बर्तन की सतह पर बैठ जाएगा. नकली सोना हल्का होने की वजह से तैरने लगेगा. यही नहीं, अगर जेवर डालते ही पानी का रंग बदलने लगता है तो समझ जाइये कि आपका सोने का जेवर मिलावटी है क्योंकि असली सोना कभी बदरंग नहीं होता.

सिरका की मदद से परखें अपना सोना

सोने का जेवर टेबल पर रखें और आईड्रॉपर की मदद से उस पर सिरका यानी विनेगर की कुछ बूंदें डालें. 15 मिनट बाद अपना जेवर देखें. अगर उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आया, तो समझिए कि आपका सोना खरा है. जेवर का रंग बदरंग हुआ तो मानो सोना खोटा है. ध्यान रहे, जेवर पर विनेगर की कुछ बूंदें ही डालें वर्ना जेवर पर जड़े बेशकीमती पत्थर और कारीगरी को विनेगर की वजह से नुकसान हो सकता है.

स्किन पर निशान, खोलेगा नकली सोने की पोल

अगर आपका सोना मिलावटी है तो वक्त के साथ उसका रंग गिरता जाएगा. पुराने जेवर के कोनों और बेस को गौर से देखें, अगर उनकी चमक फीकी पड़ गई है और वे बदरंग हो गए हैं तो समझ लें कि उस जेवर पर मात्र सोने का पानी चढ़ाया गया है. अगर जेवर उतारने पर आपकी त्वचा पर काला धब्बा दिखे, तो इसका अर्थ है कि आपके सोने के जेवर में चांदी की मिलावट है. हरे धब्बे का मतलब है कि जेवर में तांबा मिला है.

सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों पर  जेवर की हॉलमार्किंग की जाती है. इसलिए जेवर खरीदते वक्त उस पर हॉलमार्क जरूर देखें. साथ ही दुकान से पक्की रसीद लें और विश्वसनीय जगह से ही सोना खरीदें.

यह भी पढ़ें:

Kaam Ki Baat: लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के 5 आसान तरीके, पैसे और वक्त दोनों बचेंगे

Passport Rules: फट गया है पासपोर्ट तो बिल्कुल न हों परेशान! बिना परेशानी के नया पासपोर्ट होगा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget