एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: क्या हेल्थ इंश्योरेंस EMI पर लेना फायदेमंद है?

Health Insurance: अगर आप अपनी आय पर दो-दो फायदे यानी ब्याज और बीमा कवरेज, पाना चाहते हैं तो आरडी (Bank RD) शुरू कर दें. जब आरडी की अवधि पूरी हो जाए आप उसी राशि से बीमा का प्रीमियम भर दें.

Benefits Of Insurance EMI: बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority of India) की ओर से जीवन बीमा के बाद अब स्वास्थ्य बीमा का प्रमीयिम सालाना एकमुश्त भरने की जगह किश्त में भरने की अनुमति से आम जन को काफी सहूलियत मिल रही है. बीमा कराने वाला व्यक्ति अब हर महीने, तीन महीने या छह महीने की किश्त में प्रीमियम का भुगतान कर सकता है.

ईजी मंथली इंस्टॉलमेंट (Easy Monthly Instalment) पर बीमा लेने से कई फायदे हैं-

  • ज्यादा कवरेज का बीमा कराने की सहूलियत: ज्यादा कवरेज वाले बीमा का प्रीमियम ज्यादा होता है. किश्त में प्रीमियम का भुगतान एक साथ करने का बोझ कम होने से ज्यादा कवरेज का बीमा लेना आसान हो गया है.
  • जेब पर दबाव कम: जिस महीने बीमा का एकमुश्त प्रीमियम भुगतान करना होता है, उस महीने आय का बड़ा हिस्सा केवल इस पर ही खर्च हो जाता है और अन्य महत्वपूर्ण खर्चों जैसे किराया, बच्चों की स्कूल की फीस, राशन आदि पर या तो कटौती करनी पड़ती है या कर्ज लेना पड़ता. ऐसे में आप ईएमआई का विकल्प चुनें और अपनी आय और जरूरत का आंकलन कर प्रीमियम भुगतान को टुकड़ों में करें. इससे ना तो आपको किसी जरूरत पर कटौती करनी पड़ेगी ना ही किसी रिश्तेदार से कर्ज लेना पड़ेगा.
  • बुजुर्गों और गांवों में भी बीमा का विस्तार: सीमित आय या पेंशन पर निर्भर करने वाले लोग भी बीमा ले सकते हैं क्योंकि उन्हें बीमा के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में प्रीमियम की राशि चुकानी है. सबसे खास बात यह है कि इंस्टॉलमेंट में भुगतान के बावजूद प्रीमियम की राशि एजेंसी द्वारा नहीं बढ़ाई जाती. बस उतनी ही राशि को बीमा कराने वाले की सहूलियत के लिए छोटे-छोटे अंश में बांट दिया जाता है.

EMI की जगह बैंक RD से होगा दोगुना लाभ

हालांकि, अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिससे आपको किसी महीने कम और किसी महीने ज्यादा आय होता है तो पेनाल्टी से बचने के लिए आप वार्षिक भुगतान (Lump sump Payment)का विकल्प ही  चुनें. एकमुश्त बड़ी रकम के बोझ को कम करने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने स्तर से ही प्रीमियम की राशि के 12 हिस्सों में बांटें. अब बैंक में रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) शुरू करें और हर महीने पैसे जमा करें. जब  तक प्रीमियम भुगतान का वक्त आएगा आपका आरडी भी पूरा हो जाएगा और आप बिना टेंशन और पेनाल्टी की फिक्र के एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान कर सकेंगे. साथ ही आरडी पर आपको ब्याज भी मिलेगा. इस तरह आप एक ही राशि पर दो-दो फायदे- ब्याज और बीमा कवरेज दोनों पा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें-

Kaam Ki Baat: रिश्तेदार के लोन पर गारंटर बनने जा रहे हैं तो जान लें इसके नियम

Kaam Ki Baat: कैशलेस कार इंश्योरेंस कैसे क्लेम करते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget