एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: आपका आधार कार्ड असली है या नकली, ये ऐप करेगा साबित

AadhaarFaceRd: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी (UIDAI) ने आधार ऑथेंटिकेशन के लिए ऐप लॉन्च किया है.

Aadhaar Face Authentication: आधार कार्ड भारतीय नागरिकों का महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र है. कार्ड बनाते वक्त नागरिक को 12 अंकों का आधार नंबर जारी किया जाता है जो एक तरह से उसकी पहचान की पुष्टि करता है. इस अंक को जारी करने से पहले उस शख्स का नाम, पता, फोन नंबर, जन्म की तारीख आदि के साथ-साथ उसका बायोमेट्रिक डेटा भी लिया जाता है. लेकिन आए दिन नकली आधार कार्ड बनाकर गैर कानूनी काम किए जाने के मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी (UIDAI) ने करीब 6 लाख नकली आधार कार्ड रद्द किए हैं.

आपका आधार कार्ड असली है या नकली यह प्रमाणित करने के लिए UIDAI और उसके द्वारा अधिकृति एजेंसी द्वारा आधार ऑथेंटिकेशन किया जाता है.

क्या है आधार ऑथेंटिकेशन?

आधार ऑथेंटिकेशन किसी भी आधार नंबर को सत्यापित और प्रमाणित करने की प्रक्रिया है जिसमें फेस रेकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित आधार नंबर से जुड़ा पूरा डेटा सेंट्रल आईडेंटिटी डेटा रिपोजेट्री में दर्ज हो जाता है. भविष्य में इसी जानकारी के आधार पर आधार नंबर की सत्यता की पुष्टि होती है. साथ ही जीवन प्रमाण पत्र, पीडीएस आदि आवश्यक काम में पहचान को प्रमाणित करना भी आसान हो जाता है.

ऐप ने आधार ऑथेंटिकशन का काम किया आसान

आधार ऑथेंटिकेशन के लिए लोगों को स्थानीय आधार इनरोल्मेंट सेंटर जाकर अपने फिंगरप्रिंट्स और आंख की पुतलियों को स्कैन कर उनके आधार नंबर के साथ दर्ज बायोमेट्रिक डेटा का मिलान किया जाता है. डेटा मिलने पर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी होती है. अब आम जन की सुविधा के लिए प्राधिकरण ने AadhaarFaceRd ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से घर बैठे-बैठे या कहीं भी ऑथेंटिकेशन का काम पूरा किया जा सकता है. इस काम के लिए अब सेंटर तक जाना जरूरी नहीं.

AadhaarFaceRd से ऐसे करें आधार ऑथेंटिकेशन

  • स्टेप-1: फोन के Google Play Store पर जाकर AadhaarFaceRd ऐप डाउनलोड करें
  • स्टेप-2: ऐप को फोन में इंस्टॉल करें और गाइडलाइन ध्यान से पढ़ें
  • स्टेप-3: अब फेस ऑथेंटिकेशन के लिए "आगे बढ़ें" पर क्लिक करें
  • स्टेप-4: अपना चेहरा कैमरा के सामने लाएं और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करे. ध्यान रहे, इस प्रक्रिया के दौरान आपके चेहरे पर पर्याप्त रौशनी पड़नी चाहिए और बैकग्राउंड सादा होना चाहिए.

इन सेवाओं में ऐप होगा मददगार

सरकार की अन्य सेवाओं जैसे जीवन प्रमाण पत्र, पीडीएस, स्कॉलरशिप स्कीम, कोविन, किसान कल्याण योजनाओं के लिए आवश्यक आधार ऑथेंटिकेशन का कार्य इस ऐप के माध्यम से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Kaam Ki Baat: साइबर क्राइम से बचना है तो फौरन WhatsApp Setting में करें बदलाव, ये दो काम करना ना भूलें

Kaam Ki Baat: सिर्फ 1 फीसदी ब्याज पर मिलेगा लोन, ये 5 जरूरी बातें कर लें नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- 'आरोप कल्पना पर आधारित'
CJP प्रोटेस्ट: हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- 'आरोप कल्पना पर आधारित'
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
पाकिस्तान की खतरनाक ब्यूटी क्रीम पर भारत ने लगाई रोक, दी चेतावनी- 'भूलकर भी...'
पाकिस्तान की खतरनाक ब्यूटी क्रीम पर भारत ने लगाई रोक, दी चेतावनी- 'भूलकर भी...'
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- 'आरोप कल्पना पर आधारित'
CJP प्रोटेस्ट: हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- 'आरोप कल्पना पर आधारित'
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
पाकिस्तान की खतरनाक ब्यूटी क्रीम पर भारत ने लगाई रोक, दी चेतावनी- 'भूलकर भी...'
पाकिस्तान की खतरनाक ब्यूटी क्रीम पर भारत ने लगाई रोक, दी चेतावनी- 'भूलकर भी...'
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?
नेटफ्लिक्स पर सजेगा हंसी का त्योहार, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' का हुआ ऐलान, जानें- कब से देख सकेंगे?
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' का हुआ ऐलान, जानें- कब और कहां देख सकेंगे
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
ड्रोन हमले से किस कदर तबाह हुई सऊदी की तेल पाइपलाइन, आ गईं सैटेलाइट तस्वीरें
गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया अरेस्ट
गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया अरेस्ट
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च? क्यों है जरूरी
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च?
Embed widget