योग सम्मेलन: योग से बदली जिंदगी तो योग को बनाया जीवन

नई दिल्ली: मुरादाबाद के कारोबारी अमित गर्ग ने योग को अपना जीवन बना लिया है. योग ने अमित को नई जिंदगी दी है, और अब वो योग में ही डूबे रहना चाहते हैं.
अमित गर्ग इन्वर्टर बैटरी और मोबाइल फोन के डिस्ट्रीब्यूटर हैं इसलिए उन्हें हर रोज मुरादाबाद के आसपास के दूसरे शहरों में जाना पड़ता है. सफर और दुकान में बैठने की वजह से इन्हें पीठ और गर्दन की बीमारियों ने जकड़ लिया था.
अमित गर्ग ने कई डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अमित दवाइयां खा खा कर थक चुके थे. अचानक एक दिन अमित को किसी ने योग का सहारा लेने की सलाह दी.
अमित ने योग शिविर जाना शुरू किया और आज अमित एक स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं. अब अमित खुद के लिए ही योग नहीं करते बल्कि दूसरों को भी सिखाते हैं.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )






















