एक्सप्लोरर

LIVE Updates: अनुच्छेद 370 खत्म होने से अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद से मुक्ति मिलेगी-पीएम मोदी

LIVE Updates: PM mod is going to address the nation, after revoking of article 370 his first speech LIVE Updates: अनुच्छेद 370 खत्म होने से अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद से मुक्ति मिलेगी-पीएम मोदी

Background

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और सूबे को दो हिस्सों में बांटने और दो नए केंद्र शासित राज्य के गठन के बाद उत्पन्न हालात और कश्मीरियों की नाराज़गी कम करने को लेकर अपनी बात रखेंगे. पीएम मोदी ये बताने की कोशिश करेंगे कि उनकी सरकार का ये फैसला कैसे उनके हक में है.

 

प्रधानमंत्री का यह संबोधन बुधवार को ही होना था, लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे. मंगलवार को लोकसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने पर उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर एक नई सुबह, एक बेहतर कल के लिए तैयार है.

 

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''मैं जम्मू-कश्मीर की बहनों और भाइयों के साहस और जज्बे को सलाम करता हूं. वर्षों तक कुछ स्वार्थी तत्वों ने इमोशनल ब्लैकमेलिंग का काम किया, लोगों को गुमराह किया और विकास की अनदेखी की. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब ऐसे लोगों के चंगुल से आजाद है. एक नई सुबह, एक बेहतर कल के लिए तैयार है!''

 

पीएम मोदी ने विशेष रूप से गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा, ''हमारे गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बेहतर जीवन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके समर्पण और अथक प्रयासों से ही इन विधेयकों का पारित होना संभव हो पाया है. इसके लिए मैं अमित भाई को विशेष बधाई देता हूं.''

 

कश्मीर: स्थानीय नागरिकों के साथ खाना खाते दिखे डोभाल
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हैं. डोभाल ने बुधवार को शोपियां में कुछ स्थानीय लोगों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत की. डोभाल शोपियां में जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों से भी मिले. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह मौजूद थे. अजीत डोभाल ने अन्य सुरक्षाबलों के जवानों से भी मुलाकात की और फोटो खिंचवाई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजीत डोभाल सोमवार से ही घाटी में हैं और लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

 

370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान, भारत से राजनयिक रिश्ते कम करने का फैसला
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के एलान ने पाकिस्तान को ऐसा परास्त कर दिया है कि पूरे पाकिस्तान में बौखलाहट है. इमरान पर चौतरफा दबाव है.. लिहाजा आनन-फानन में पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई और भारत से राजनयिक और कारोबारी रिश्ते तोड़ने का फैसला ले लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने कश्मीर मामले को UN ले जाने की घोषणा की और भारतीय विमानों के लिए कुछ रूट पर दोबारा एयरस्पेस बंद कर दिए. पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान अपने हाई कमिश्नर को भारत में नहीं रखेगा और भारतीय उच्चायुक्त को भी वापस भेजा जाएगा.

 

भारत का पाक को जवाब- ध्यान भटकाने की कोशिश ना करे
पाकिस्तान को भारत की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार है, लेकिन सरकार के सूत्रों के हवाले से जो जानकारी आई है, उसके मुताबिक पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है. भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ध्यान भटकाने की कोशिश न करे और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे. सूत्रों के मुताबिक भारत ने कहा, ''पाकिस्तान ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करे. पाकिस्तान को अपने देश से पैदा हो रहे आतंकवाद पर लगाम लगाने की जरूरत है. अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान झूठा शोर मचा रहा है. ठीक उसी तरह जैसे कि दूध की शीशी तोड़ने वाला बच्चा रोकर ध्यान भटाकाने की कोशिश कर रहा हो. जो भारत की सरकार ने किया है, उसका दुनिया से कोई लेना देना नहीं है. हताशा में पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है.''

20:59 PM (IST)  •  08 Aug 2019

20:48 PM (IST)  •  08 Aug 2019

ये फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साथ ही पूरे भारत की आर्थिक प्रगति में सहयोग करेगा. जब दुनिया के इस महत्वपूर्ण भूभाग में शांति और खुशहाली आएगी, तो स्वभाविक रूप से विश्व शांति के प्रयासों को मजबूती मिलेगी. जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों के साथियों का आभार व्यक्त करता हूं. प्रशासन से जुड़े लोग, राज्य के कर्मचारी, पुलिस जिस तरह से स्थितियों को संभाल रही है वो प्रशंसनीय है. इस परिश्रम ने मेरा ये विश्वास और बढ़ाया है कि बदलाव हो सकता है. सरकार जम्मू-कश्मीर के साथियों को भरोसा दिलाना चाहती है कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और उनकी परेशानी भी कम होती चली जाएगी.-पीएम मोदी
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget