एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: दूसरे चरण की 72 सीटों पर वोटिंग आज, 9 मंत्रियों और जोगी परिवार की किस्मत का होगा फैसला

Chhattisgarh elections 2018 Live Updates: Voting for second phase continue, naxal threat, BJP Vs Congress Chhattisgarh Election: दूसरे चरण की 72 सीटों पर वोटिंग आज, 9 मंत्रियों और जोगी परिवार की किस्मत का होगा फैसला

Background

Chhattisgarh Election 2018: छत्तीसगढ़ में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर आज मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में मतदाता जिन 1,079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे उनमें कसडोल सीट से विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रमन मंत्रिमंडल के नौ सदस्य...रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडेय, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले, प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, कुरूद से अजय चंद्राकर और नवागढ़ से दयालदास बघेल शामिल हैं. मतदाता अंबिकापुर से विधानसभा में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, पाटन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सक्ति से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत, दुर्ग ग्रामीण से सांसद ताम्रध्वज साहू, मरवाही से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और कोटा से उनकी पत्नी रेणु जोगी के भाग्य का भी फैसला करेंगे.

मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 46 सीटों पर उतरी है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. राज्य में इस दफा चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना है. जिसमें एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) है, तो दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और मायावती नीत गठबंधन राज्य में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर कर सामने आया है.

सभी 72 सीटों पर सुबह आठ बजे से वोट डाले जाएंगे और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. यहां 77 लाख से ज्यादा पुरुषों और 76 लाख से ज्यादा महिलाओं सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र हैं. दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए 19,000 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है, और इसमें हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की मदद ली जाएगी. साथ ही एक लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं.

नक्सल प्रभावित गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिलों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पहले चरण में राज्य के आठ नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था. नक्सलियों ने लोगों को चुनाव से दूर रहने की धमकी दी थी, इसके बावजूद 76.28 फीसदी मतदान हुआ था. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास फिलहाल 49 सीटें, कांग्रेस के पास 38 और बीएसपी के पास एक सीट है.

06:25 AM (IST)  •  20 Nov 2018

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 72 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे, 9 मंत्रियों के अलावा जोगी परिवार और पांच पार्टियों के अध्य़क्षों की किस्मत का फैसला होगा. वोटिंग सुबह आठ बजे से होगी. पहले चरण के लिए 12 नवंबर को 18 सीटों पर वोट डाले गए थे.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget